फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jyotiraditya scindia slap kamalnath singh in madhyapradesh byelection

मध्यप्रदेश उपचुनावः जब कोरोना से लड़ने के लिए उपाय करने थे, तब सलमान और जैकलीन के साथ फोटो खिंचवाने में व्यस्त थे कमलनाथ- सिंधिया

Mon, 25 Oct 2021 07:44 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 25 Oct 2021 07:44 PM IST
सार

सिंधिया ने आरोप लगाया कि कमलनाथ ने मुख्यमंत्री रहते हुए वल्लभ भवन को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। वहां तो ‘ला और ऑर्डर ले जा’ का काम चल रहा था। इनके 15 माह के कार्यकाल में विकास बेहाल, युवा कंगाल और मूल सुविधाओं का अकाल हो चुका था। यही 15 माह भाजपा सरकार में व्यवसायी, किसान खुशहाल और मूलभूत सुविधाएं बेशुमार हो गई हैं।  

विज्ञापन
Jyotiraditya scindia slap kamalnath singh in madhyapradesh byelection
खंडवा में भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने उपचुनावों के लिए अपने प्रचार अभियान को तेजी दे दी है। खंडवा लोकसभा सीट के उपचुनाव में प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि जब प्रदेश में कोरोना वायरस की दस्तक हो रही थी, उस समय भी कमलनाथ को आईफा अवार्ड नजर आया। उन्होंने कोरोना की रोकथाम को लेकर एक बैठक नहीं ली। वे तो आईफा अवार्ड के लिए बैठकें लेने में लगे थे। इनके पास सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीस के साथ फोटो खिंचाने का समय था, लेकिन कोरोना की रोकथाम पर मीटिंग करने का नहीं।
विज्ञापन


सब कांग्रेस छोड़ रहे
केंद्रीय मंत्री ने खंडवा में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में सभा ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हाल सबको पता है, इसलिए उसे छोड़कर सब बाहर हो रहे हैं और देशहित की बात करने वाली पार्टी भाजपा से जुड़ रहे हैं। जब कमलनाथ मुख्यमंत्री के तौर पर जनता के हितों के लिए कुछ नहीं कर रहे थे तो मैंने कहा था कि मुझे सड़क पर उतरना पड़ेगा। इस पर उन्होंने कहा कि उतर जाओ सड़क पर और जब मैं सड़क पर उतरा तो कमलनाथ को भी सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया।  
विज्ञापन


जनता के साथ वादाखिलाफी होगी, तो सिंधिया परिवार सड़क पर होगा
सिंधिया ने कहा कि जब-जब प्रदेश की जनता के साथ वादाखिलाफी हुई, तब-तब सिंधिया परिवार सड़क पर उतरा। 1968 में जब मध्यप्रदेश में डीपी मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी थी, उस समय वादाखिलाफी के खिलाफ मेरी दादी ने बीड़ा उठाया था। उस वक्त मध्यप्रदेश में डीपी मिश्रा सरकार को धूल चटाने का काम मेरी दादी ने किया था। जो भी प्रदेश और प्रदेश की जनता के साथ वादाखिलाफी करेगा उसके लिए सिंधिया परिवार झंडा और डंडा लेकर जमीन पर उतरकर लड़ाई करेगा, संघर्ष करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वल्लभ भवन को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया
सिंधिया ने आरोप लगाया कि कमलनाथ ने मुख्यमंत्री रहते हुए वल्लभ भवन को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। वहां तो ‘ला और ऑर्डर ले जा’ का काम चल रहा था। इनके 15 माह के कार्यकाल में विकास बेहाल, युवा कंगाल और मूल सुविधाओं का अकाल हो चुका था। यही 15 माह भाजपा सरकार में व्यवसायी, किसान खुशहाल और मूलभूत सुविधाएं बेशुमार हो गई हैं।  


नंदू भैया के साथ हमारी तीन पीढ़ी ने काम किया
सिंधिया ने कहा कि आज हमारे बीच में नंदू भैया (नंदकुमार सिंह चौहान) नहीं हैं। उनका हाथ सिर्फ हर्षवर्धन के सिर से नहीं उठा, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के सिर से उठ गया है। नंदू भैया के साथ हमारी तीन पीढ़ियों ने काम किया। मेरी दादी और मेरे पिताजी के साथ नंदू भैया ने काम किया और आज मुझे भी उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिला है। नंदू भैया निमाड़ की नैया थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed