फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Journalist Deepak Tiwari is a new VC of Makhanlal chaturvedi national university of journalism

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विवि के कुलपति बने वरिष्ठ पत्रकार दीपक तिवारी

Sun, 24 Feb 2019 01:20 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 24 Feb 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
Journalist Deepak Tiwari is a new VC of Makhanlal chaturvedi national university of journalism
वरिष्ठ पत्रकार दीपक तिवारी - फोटो : social media

मध्यप्रदेश सरकार ने वरिष्ठ पत्रकार दीपक तिवारी को भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है। इससे पहले विश्वविद्यालय के कुलपति जगदीश उपासने थे। उन्होंने इसी साल जनवरी में इस्तीफा दे दिया था।


loader

इसकी पुष्टि करते हुए राज्य के जनसंपर्क आयुक्त पी नरहरि ने कहा है कि कुलपति के तौर पर दीपक तिवारी की नियुक्ति का फैसला लिया गया है। बता दें विश्वविद्यालय का मुख्यालय भोपाल में है। इसकी शाखाएं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के अनेक स्थानों पर हैं।

1992 में स्थापित इस विश्वविद्यालय में पत्रकारिता और संचार से जुड़े कई कोर्स संचालित किए जाते हैं। विश्विद्यालय के नए कुलपति दीपक तिवारी ढाई दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। साहित्य और लेखन में रुचि रखने वाले तिवारी ने इस दौरान देश के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा विदेश यात्राएं भी की हैं।

तिवारी मूल रूप से मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहने वाले हैं। वह वर्तमान में देश की प्रमुख अंग्रेजी पत्रिका दॅ वीक के विशेष संवाददाता के रूप में भोपाल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह देश की प्रतिष्ठित संवाद समिति के दिल्ली मुख्यालय में भी काम कर चुके हैं। 

उन्हें पंचायती राज से संबंधित मुद्दों पर श्रेष्ठ रिपोर्टिंग के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। वह देश-विदेश में कई पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। तिवारी ने सागर के डॉ सर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पत्रकारिता में स्नातक किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed