फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jitu Patwari raised questions on the government's system: Kamal Nath said, my leader, I will follow his orders literally

जीतू पटवारी ने सरकार पर उठाए सवाल: बोले कमलनाथ मेरे नेता, उनके आदेश का अक्षरश: पालन करुंगा

Wed, 09 Mar 2022 10:44 AM IST
आनंद पवार न्यू डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यू डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 09 Mar 2022 10:44 AM IST
सार

पूर्व मंत्री व विधायक जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही के पिछले दो सालों के घंटो को गिनाते हुए संसदीय परंपरा के लिए संक्रमण काल बताया। पटवारी ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। साथ ही बोले कि कमलनाथ मेरे नेता, उनके आदेश का अक्षरश: पालन करुंगा।
 

विज्ञापन
Jitu Patwari raised questions on the government's system: Kamal Nath said, my leader, I will follow his orders literally
Jitu patwari - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मंत्री व विधायक जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही के पिछले दो सालों के घंटो को गिनाते हुए संसदीय परंपरा के लिए संक्रमण काल बताया। पटवारी ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। साथ ही बोले कि कमलनाथ मेरे नेता, उनके आदेश का अक्षरश: पालन करुंगा।
विज्ञापन

 
जीतू पटवारी ने कहा कि पिछले दो सालों में विधानसभा 28 में से सिर्फ 14 दिन चली जिसमें मात्र 82 घंटे सदन में काम हुआ। उन्होंने कहा कि अगर 230 विधायकों को दिए गए समय की बात करें तो मात्र दो से ढाई मिनिट ही एक विधायक को अपनी बात रखने के लिए मिले। पटवारी ने कहा कि प्रदेश के हालात बहुत खराब है, आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है, लेकिन एनसीआरबी की रिपोर्ट बताती है कि पिछले तीन सालों से मध्यप्रदेश दुष्कर्म में नम्बर वन है, आदिवासी बेटियों के अपहरण में नंबर वन है, छोटी नाबालिग बच्चियों के साथ अत्याचार में नंबर वन है और नवजात बेटियों की जो हत्या होती है उसमें भी मध्यप्रदेश नंबर वन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को महिला दिवस के मौके पर इस तरफ ध्यान देकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन


पटवारी ने कहा कि राज्य पर 3 लाख करोड़ का कर्ज है। प्रदेश में जन्म लेने वाले व मृत्यु की तरफ जाने वाले हर एक व्यक्ति पर 48 हजार रूपए का कर्ज है। पटवारी ने सरकार की नई शराब नीति पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि प्रदेश में शिवराज सरकार ने तीन हजार पांच सौ नई दुकानें और खुलवा दी है। शराब जो सबसे अधिक हमारी बहिनों और महिलाओं को प्रभावित करती है उसे मेरे मुख्यमंत्री ने सस्ता कर दिया। घर-घर में बार खोलने की अनुमति दे दी। हमारी सरकार ने हमारे मुख्यमंत्री ने घरों में शराब पीकर अत्याचार करने की छूट दे दी। जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश में गौ हत्या हो या फिर किसानों के मुआवजे की बात हो, बीमा राशि की हो और कर्ज माफी को लेकर हो, लेकिन सरकार का मेरे मुख्यमंत्री का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। क्या कोई विधायक मात्र ढाई मिनिट में ये सभी मुद्दे उठा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पटवारी ने राज्यपाल के अभिभाषण के बहिष्कार के मुद्दे पर कहा कि मैं ऐसा पहला राजनेता नहीं हूं जिसने राज्यपाल, राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार किया हो। 29 जनवरी 2021 को देश के 18 राजनैतिक दलों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार किया था। उन्होंने कहा कि मैं अपने संवैधानिक अधिकारों की बात करू तो मैं हर मंच से जनता के मुद्दे उठाता रहूँगा। लोकतंत्र में अपनी बात रखने का सबको अधिकार है जो मैंने कल बात कही थी वह सदन के बाहर की बात थी। लेकिन आज में सदन में अपनी बात मीडिया और जनता के सामने रख रहा हूं।


जीतू पटवारी ने कहा कि कमलनाथ जी मेरे नेता है, कमलनाथ जी मेरे नेता थे और कमलनाथ जी जब तक फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनेगे तब तक मैं मुद्दे उठाता रहूंगा। पटवारी ने कहा कि हम सब भारतीय जनता पार्टी का चेहरा बेनकाब करेंगे। उन्होंने कहा कि कमलनाथ बहुत अनुभवी नेता है, वह जो कहेंगे वह मैं करूंगा। उनके हर आदेश का अक्षरशः पालन करूंगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed