मध्यप्रदेश: गोपाल भार्गव के झाबुआ उपचुनाव को भारत-पाक चुनाव बताने पर कांग्रेस लाल, आयोग में शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झाबुआ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने सोमवार को विवादित बयान देते हुए कहा कि यह कांग्रेस और भाजपा के बीच होने वाला चुनाव नहीं है, बल्कि यह ‘हिन्दुस्तान एवं पाकिस्तान’ के मध्य चुनाव है। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने गोपाल भार्गव के बयान पर नाराजगी जताई है और चुनाव आयोग में शिकायत की है।
भार्गव ने कहा कि इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी भानू भूरिया भारत का प्रतिनिधि हैं, इसलिए उन्हें जिताएं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करते हैं। भानू भूरिया के नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए निकाली गई रैली को राजवाड़ा चौक पर संबोधित करते हुए भाजपा नेता भार्गव ने कहा, इस समय देश की इज्जत दांव पर है।
यह किसी दो पार्टी का चुनाव नहीं, बल्कि हिन्दुस्तान एवं पाकिस्तान के बीच में चुनाव है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया (68) एवं भानू भूरिया (36) ने अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित इस सीट से आज अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। दोनों के बीच इस सीट पर कड़ी टक्कर हो सकती है।
#WATCH Gopal Bhargava, BJP on Jhabua (Madhya Pradesh) assembly by-election: This election is not a contest between two parties but between India and Pakistan. Bhanu Bhuria (BJP candidate) represents India, & Kantilal Bhuria (Congress candidate) represents Pakistan. pic.twitter.com/2LGXvTyIoV
— ANI (@ANI) September 30, 2019
भाजपा विधायक गुमान सिंह डामोर के त्यागपत्र देने से झाबुआ सीट वर्तमान में खाली है। डामोर इस साल हुए लोकसभा चुनाव में रतलाम-झाबुआ सीट से सांसद हैं। इसलिए उन्होंने झाबुआ विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। झाबुआ विधानसभा सीट पर 21 अक्तूबर को उपचुनाव होगा और मतगणना 24 अक्तूबर को होगी।
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने गोपाल भार्गव के बयान को आदर्श चुनाव आचार संहिता की उल्लंघन बताया है और चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।
Madhya Pradesh Congress writes to Election Commission alleging violation of Model Code of Conduct (MCC) by BJP's Gopal Bhargava, over his remark "Kantilal Bhuria (Congress candidate for Jhabua by-poll) represents Pakistan". https://t.co/npOErQqooX pic.twitter.com/tCBhoCLGgu
— ANI (@ANI) September 30, 2019
