फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jewelery worth lakhs stolen from bag in Veerbhoomi Express

MP News: वीरभूमि एक्सप्रेस में बैग से लाखों के जेवर हुए चोरी, चित्तौड़गढ़ से इंदौर विवाह में जा रहे थे परिजन

Thu, 30 Nov 2023 11:16 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 30 Nov 2023 11:16 AM IST
सार

MP News: शादियों के सीजन के साथ ही ट्रेनों, बसों में जहां यात्री भार बढ़ गया है। इसके साथ ही चलती ट्रेनों में चोरियों की वारदातें भी बढ़ने लगी है। चित्तौड़गढ़ निवासी एक दुल्हन की मामी के पास रखा सोने, चांदी के गहनों से भरा बेग बीती रात उदयपुर-इंदौर ट्रेन की जनरल बोगी से चोरी हो गया।

विज्ञापन
Jewelery worth lakhs stolen from bag in Veerbhoomi Express
वीरभूमि एक्सप्रेस में बैग से लाखों के जेवर हुए चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीरभूमि एक्सप्रेस में चोरी का मामला सामने आया है। बता दें कि इंदौर निवासी कविता पत्नी राजेश परमार अपने परिवार के साथ गत दिनों शास्त्री नगर क्षेत्र चित्तौड़गढ़ में निवासरत एक परिवार में विवाह समारोह में भाग लेने आए थे। जहां महिला संगीत सहित विवाह की अन्य रस्मों में भाग लेने के बाद दुल्हन के परिवार के डेढ़ दर्जन सदस्य मंगलवार रात चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन से रात 11.00 बजे वीरभूमि एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में सवार होकर इंदौर जाने के लिए निकले।

विज्ञापन


शुरू की गई तलाशी
बताया जा रहा है कि रात डेढ़ से दो बजे के बीच जावरा से रतलाम के बीच सभी रिश्तेदारों को तेज सर्दी व थकान के कारण नींद लग गई। दुल्हन की मामी कविता परमार के पास गहनों व नकदी से भरा बैग था। तभी किसी बदमाश ने हाथ की सफाई दिखाते हुए सिर के नीचे रखा बैग पार कर लिया। कविता ने बताया कि 20 मिनट बाद सभी लोग ट्रेन के रतलाम स्टेशन पर पहुंचने पर जागे। तब देखा कि उसके सिर के नीचे रखा बैग गायब मिला तो सभी सकपका गए। परिजनाे ने स्टेशन पर गश्त कर रहे जीआरपी पुलिस को सूचित कर सहायता ली। गायब बैग की अपने स्तर पर तलाशी शुरू की। लेकिन को पता नहीं चला। तभी उसी कोच में यात्रा कर रहे एक यात्री ने आकर बताया कि आप जिस बैग की तलाश कर रहे हैं। वैसा ही कुछ सामान डिब्बे के शौचालय में पड़े हुए हैं।
विज्ञापन


लाखों का माल पार
इधर, कविता ने बताया कि सभी ने वहां जाकर देखा देखा तो सभी सोने जेवरात के खाली डिब्बे व पर्स पड़े हुए थे। ट्रेन के अधिक समय तक नहीं रुकने पर इंदौर पहुंचे। वहां रिश्तेदारों ने अन्य रिश्तेदारों को सूचित किया। इंदौर स्टेशन होकर मायूस होकर सभी परिजन इंदौर पुलिस थाना पहुंचे और घटना की जानकारी देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। कविता परमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वीरभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच पांच व छह में सीट नंबर 50, 24, 45, 15, 16 पर परिजन सवार थे। इसमें उसके पास रखे बैग में पांच तोला के नए सोने के हार, नाक का नथ, मांग टीका, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल, चांदी का कंदोरा, एक मोबाइल और दस हजार की नगदी पड़ी थी। लिहाजा कुल दो लाख 32 हजार 500 रूपए की चोरी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed