{"_id":"5d24be578ebc3e6d02394481","slug":"jaunpur-couple-arrested-from-bhopal-for-allegations-related-to-maoists","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर के दंपति को नक्सलियों से संबंध के आरोप में भोपाल से किया गया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर के दंपति को नक्सलियों से संबंध के आरोप में भोपाल से किया गया गिरफ्तार
Tue, 09 Jul 2019 09:48 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 09 Jul 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने मंगलवार को नक्सलियों से संबंध के आरोप में जौनपुर जिले के रहने वाले एक दंपति को यहां शाहपुरा इलाके से गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया। अदालत ने दंपति को 12 जुलाई तक ट्रांजिट रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस की एटीएस को दंपति मनीष-अमिता उर्फ वर्षा को यहां शाहपुरा इलाके से गिरफ्तार करने के बाद यहां न्यायिक दंडाधिकारी भरत कुमार की अदालत में पेश किया। अदालत ने दंपति को ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। अदालत परिसर के बाहर दंपति ने ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
भोपाल पुलिस ने बताया कि इससे पहले यूपी एटीएस ने दंपति को शहर के शाहपुरा इलाके से गिरफ्तार किया था। शाहपुरा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक सीएस रघुवंशी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस की एटीएस ने हमारे क्षेत्र से एक दंपति को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा, 'हमें यूपी पुलिस-एटीएस द्वारा सूचित किया गया कि उन्होंने हमारे इलाके से एक दंपति को हिरासत में लिया है।’
विज्ञापन
