फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Youth stabbed to death due to dispute in marriage procession

Jabalpur News: बरात में विवाद होने पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पहले से हो रहे झगड़े को सुलझाने पहुंचा था

Wed, 19 Feb 2025 09:48 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Wed, 19 Feb 2025 09:48 PM IST
सार

जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद को शांत कराने गए युवक अभिषेक रजक पर लड़की पक्ष के करण और अर्जुन रजक ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Youth stabbed to death due to dispute in marriage procession
जबलपुर में चाकूबाजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गढ़ा थाना क्षेत्र के शक्ति नगर में एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद को शांत कराने गए युवक पर लड़की पक्ष के दो युवकों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

गढ़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गायत्री नगर अधारताल से रजक समाज की बारात शक्ति नगर गढ़ा आई थी। बारात में शामिल अभिषेक रजक वहीं खड़ा था, तभी लड़की पक्ष के करण रजक और अर्जुन रजक का पड़ोस के एक युवक से झगड़ा हो गया। शोर सुनकर अभिषेक बीच-बचाव करने पहुंचा और झगड़ा रोकने की कोशिश की। इसी बात पर करण और अर्जुन नाराज हो गए और अभिषेक से गाली-गलौज करने लगे। जब अभिषेक ने इसका विरोध किया, तो दोनों ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

हमले के बाद अभिषेक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बारात में मौजूद अन्य लोग उसे बचाने दौड़े, लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल अभिषेक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया और चहल-पहल मातम में बदल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed