फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Woman who fell from bike crushed by tractor, dies

Jabalpur News: भाई के साथ स्टेशन जा रही महिला बाइक से गिरी, ट्रैक्टर ने रौंदा; हुई दर्दनाक मौत

Sat, 08 Feb 2025 10:25 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sat, 08 Feb 2025 10:25 PM IST
सार

मृतका के भाई ने बताया कि शनिवार सुबह वो मृतका को भिटौनी रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल रेवा शुगर मिल के पास पहुंची, सीमा का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह सड़क पर गिर गईं।

विज्ञापन
Woman who fell from bike crushed by tractor, dies
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेवा शुगर मिल के पास शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर भिटौनी रेलवे स्टेशन जा रही एक महिला अचानक संतुलन बिगड़ने से गिर गई, जिससे पीछे से आ रहा ट्रैक्टर उसे कुचलते हुए निकल गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

घटना का विवरण
शहपुरा थाने के एएसआई भदौरिया के अनुसार, ग्राम कडिया करेली निवासी 40 वर्षीय सीमा व्यास अपने मायके सिंगोरी आई हुई थीं। शनिवार सुबह उनके भाई दीपक उन्हें भिटौनी रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल रेवा शुगर मिल के पास पहुंची, सीमा का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

प्रशासन की कार्रवाई
दुर्घटना के बाद राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। गंभीर रूप से घायल सीमा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed