फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Woman sold twice, became pregnant after rape, four including three women arrested

MP News: काम दिलाने के बहाने महिला को दो बार बेचा, दुष्कर्म के बाद हुई गर्भवती, तीन महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

Sun, 12 Feb 2023 11:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 12 Feb 2023 11:09 PM IST
सार

जबलपुर जिले की एक महिला को काम दिलाने के बहाने टीकमगढ़ में दो बार बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में तीन महिलाओं सहित चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Woman sold twice, became pregnant after rape, four including three women arrested
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की एक महिला को काम दिलाने के बहाने टीकमगढ़ में दो बार बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में तीन महिलाओं सहित चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। दो युवक अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन


जिले के गोरखपुर थाने के प्रभारी टीआई बृजभान सिंह ने बताया कि रामपुर क्षेत्र में रहने वाली 22 साल की महिला के पति की एक साल पहले मौत हो गई थी।  उसका चार साल बेटा अपने दादा-दादी के साथ रहता था। वहीं, महिला अपने मायके में रहकर घरों में काम कर गुजारा करती थी।  14 दिसंबर 2020 को महिला की मां ने उसके लापता होने का केस दर्ज कराया था। जिसके बाद से पुलिस महिला की तलाश कर रही थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन


31 जनवरी 2023 को महिला अपनी मां के साथ थाने आई। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी परिचित की महिला पुष्पा राजपूत (62) और लक्ष्मी कोल (45) उसे काम दिलाने के लिए महानददा स्थित ममता बर्मन के पास ले गई थी। इसके बाद वे दोनों वहां से वापस आ गई। करीब दस बाद ममता और मोहित सोनी नाम का युवक उसे कार में बैठाकर ले गए और उसका मोबाइल ले लिया। दोनों उसे टीकमगढ़ ले आए और सुरेश लोधी नाम के व्यक्ति को बेच दिया। जिसके बाद सुरेश ने उससे मंदिर में जबरन शादी की। वह उसे घर में कैद रखकर सारे काम कराता था। इस दौरान कई बार उसके साथ दुष्कर्म भी किया।   
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक महीने बाद वह गर्भवती हो गई तो सुरेश ने उसे मनोज राजपूत को 50 हजार रुपये में बेच दिया। मनोज उसे दवा दिलाने के लिए डॉक्टर के पास ले गया, जहां मौका मिलते ही वह भाग निकली। लोगों की मदद लेकर वह थाने पहुंची और केस दर्ज कराया। पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तीनों महिलाओं सहित मोहित को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed