फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   When the bank sent a notice, the woman jumped from the cliff, after being swept 600 meters, divers saved her.

Jabalpur: बैंक ने भेजा नोटिस तो महिला कूदी धुआंधार से, 600 मीटर बहने के बाद गोताखोरों ने बचाया

Thu, 07 Dec 2023 05:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 07 Dec 2023 05:38 PM IST
सार

जबलपुर में लोन न चुकाने वाली महिला बैंक नोटिस से परेशान होकर धुआंधार में कूद गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे 600 मीटर दूर से निकाल लिया। महिला बैंक कार्रवाई से डर रही थी. 

विज्ञापन
When the bank sent a notice, the woman jumped from the cliff, after being swept 600 meters, divers saved her.
जबलपुर में धुआंधार में कूदी महिला को गोताखोरों ने बमुश्किल बचाया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के जबलपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बैंक ने लोन बसूली के लिए नोटिस भेजा तो महिला ने धुआंधार फॉल से नर्मदा नदी में छलांग लगा दी। महिला नर्मदा के तेज उफान में लगभग 600 मीटर तक बहती गई। जिसके बाद गोताखोरों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गढ़ा थानांतर्गत निवासी 40 वर्षीय ज्योति सोनी ने मकान बनाने के लिए बैंक से लोन लिया था। बैंक का लोन नहीं चुकाने के कारण उसे बार-बार नोटिस प्राप्त हो रहे थे। जिसमें कार्रवाई की चेतवानी दी गई थी। इसके कारण महिला ने आत्महत्या करने के लिए धुआंधार फॉल से नर्मदा नदी में छलांग लगा दी। महिला तेज बहाव के साथ लगभग 600 मीटर तक बहती गई।
विज्ञापन


महिला को बहता देख आरक्षक हरिओम वैश्य की टीम ने बचाव अभियान चलाया। कुछ गोताखोर महिला को बचाने नदी में कूद गए तो कुछ रस्सी लेकर किनारे पर दौड़ लगाने लगे। टीम ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महिला के बेटे शिवा सोनी ने बताया कि उनकी गढ़ा थाना के समीम कपड़े की दुकान है। मकान के संबंध में बैंक से नोटिस प्राप्त हो रहे थे। फिलहाल वह अपने भाई के घर गई हुई है। भेड़ाघाट थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा ने बताया कि महिला को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद उसे काउसिंलिग के लिए गढ़ा थाने भिजवा दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed