फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Two youth riding a bike died in a road accident

Jabalpur News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत, देर रात अस्पताल से लौटते वक्त हुआ हादसा

Fri, 01 Nov 2024 05:15 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Fri, 01 Nov 2024 05:15 PM IST
सार

जबलपुर में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। उनकी मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। एक युवक की हालत गंभीर बताई गई है। 

विज्ञापन
Two youth riding a bike died in a road accident
सड़क दुर्घटना में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर के पनागर थानान्तर्गत ग्राम बरौदा के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अज्ञात वाहन के संबंध में  पतासाजी करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सोनाली दुबे के अनुसार मझौली निवासी शिवम शर्मा की मां उपचार के लिए जबलपुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती थी। शिवम अपने रिश्ते के भाई अमित शर्मा (35) तथा प्रियंक (22) के साथ मोटरसाइकिल में सवार होकर गुरुवार रात लगभग 8 बजे मेडिकल कॉलेज अस्पताल आया था। तीनों मोटरसाइकिल से देर रात डेढ़ बजे वापस घर लौटने के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन


पनागर थाना ग्राम बरौदा के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसके कारण तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल 100 की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद अमित तथा प्रियंक को मृत घोषित कर दिया। घायल शिवम को भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने अज्ञात आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसके संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed