फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Two accused of online fraud of Rs 76 lakh from an elderly man arrested from Lucknow

MP News: वृद्ध के साथ 76 लाख की ऑनलाइन ठगी करने वाले दो आरोपी लखनऊ से धराए, तीन दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट

Tue, 16 Dec 2025 09:48 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Tue, 16 Dec 2025 09:48 PM IST
सार

76 लाख की ऑनलाइन ठगी मामले में क्राइम ब्रांच ने लखनऊ से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी ने कमीशन पर बैंक खाता किराए पर दिया, जबकि दूसरा खाते उपलब्ध कराता था। वृद्ध को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर ठगी की गई।

विज्ञापन
Two accused of online fraud of Rs 76 lakh from an elderly man arrested from Lucknow
76 लाख की ऑनलाइन ठगी करने वाले दो आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृद्ध के साथ 76 लाख की ऑनलाइन ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए एक आरोपी ने साइबर ठगों को एक प्रतिशत राशि पर बैंक खाता किराए पर दिया था। दूसरा आरोपी साइबर ठगों के लिए बैंक खाते किराए पर लेने के कार्य करता था। क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए दोनों आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रेत माफियाओं के हौसले बुलंद, जहां की थी पटवारी और ASI की हत्या, उसी जगह अब रेंजर को बेरहमी से पीटा
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के टीआई जितेंद्र पाटकार के अनुसार 22 नवंबर 2025 को संजीवनी नगर निवासी अनिल कुमार नन्हौरिया के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले खुद को आईपीएस अधिकारी बताते हुए कहा था कि ह्यूमन ट्रैफिकिंग केस में फंसे सदाकत खान के पास से तुम्हारे नाम का एटीएम कार्ड मिला है। आपके नाम से जारी मोबाइल सिम लोगों को धमकी भरे कॉल किए जा रहे हैं। दिल्ली थाना आकर स्टेटमेंट दर्ज करना होगा। सुप्रीम कोर्ट से उसके नाम पर जारी फर्जी आदेश दिखाते हुए बुजुर्ग को तीन दिनों तक आरोपी डिजिटल अरेस्ट करके रखे हुए थे। कॉल करने वाले आरोपियों ने वृद्ध को बताया था कि एक सीक्रेट मिशन है। राष्ट्रीय सुरक्षा के हिसाब से इसकी जानकारी किसी को भी देने पर तीन साल की सजा और पांच लाख के जुर्माने का प्रावधान है। डर के कारण पीड़ित वृद्ध उनकी बात मानता गया और एफडी तुड़वाकर 76 लाख रुपये उनके बताए खाते में जमा करवा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला सामने आने के बाद साइबर ठगों को बैंक खाता किराए पर देने वाले अजय शर्मा तथा बैंक खाते किराए पर लेने वाले वेद प्रकाश वर्मा को क्राइम ब्रांच ने लखनऊ से गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने तीन दिनों के रिमांड पर लिया है। आरोपी अजय शर्मा ने 1 प्रतिशत की राशि लेकर उसने साइबर ठगों को खाता किराए पर दिया था। दूसरे आरोपी ने उसे साइबर ठगों से मिलवाया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed