{"_id":"63ea1d4d61454079b9016cf3","slug":"three-people-hanged-in-jabalpur-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: जबलपुर में तीन लोगों ने लगाई फांसी, शराब और गांजा पीने के आदी युवक सहित तीन लटके फंदे पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: जबलपुर में तीन लोगों ने लगाई फांसी, शराब और गांजा पीने के आदी युवक सहित तीन लटके फंदे पर
Mon, 13 Feb 2023 04:51 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 13 Feb 2023 04:51 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के जबलपुर में तीन व्यक्तियों ने आत्महत्या कर ली। तीनों ने फांसी लगाकर जान दी है। सभी घटनाएं अलग-अलग थाना क्षेत्र की हैं। कारणों का खुलासा नहीं हो सका। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर में तीन लोगों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। मर्ग कायम कर प्रकरणों को विवेचना में ले लिया है। फांसी लगाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
बरेला थाने के अनुसार 40 वर्षीय चंदन चौधरी शराब तथा गांजा पीने का आदी था। उसका बड़ा भाई कैलाश अपनी पत्नी के साथ शाम साढ़े सात बजे आग ताप रहा था। तभी चंदन नीम के पेड़ पर चढ़ गया और गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पनागर थाना के अनुसार ग्राम छितरी निवासी आशु ठाकुर (18) ने रविवार की रात घर के पीछे स्थित आम के पेड़ में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। तीसरी घटना बरगी थाना क्षेत्र में घटी। रविवार की रात ग्राम डुगंरिया निवासी सुंदरलाल चौधरी (25) ने घर के आंगन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस तीनों मामले में पड़ताल कर रही है।