{"_id":"68c4445aeaa9be06e70ae85a","slug":"three-mes-employees-and-contractor-on-cbi-remand-in-bribery-case-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-3398862-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: MES के तीन कर्मचारी सहित ठेकेदार सीबीआई की रिमांड पर, वर्क आर्डर जारी करने के बदले मांगी थी घूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: MES के तीन कर्मचारी सहित ठेकेदार सीबीआई की रिमांड पर, वर्क आर्डर जारी करने के बदले मांगी थी घूस
Fri, 12 Sep 2025 10:11 PM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 10:11 PM IST
सार
सीबीआई जबलपुर ने एमईएस सागर के तीन कर्मचारियों और ठेकेदार को 80 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा। आरोपियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम व बीएनएस धारा 61 के तहत मामला दर्ज हुआ। ठेका मिलने के बावजूद वर्क ऑर्डर न देने पर शिकायत की गई थी। विशेष अदालत ने 15 सितंबर तक रिमांड मंजूर की।
विज्ञापन
रिश्वत मामले में आरोपियों को रिमांड पर सौंपा गया है.
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस सागर में पदस्थ तीन कर्मचारियों सहित एक ठेकेदार को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सीबीआई जबलपुर ने गिरफ्तार किया था। सभी आरोपियों को विशेष न्यायालय सीबीआई के समक्ष पेश किया गया। विशेष न्यायालय ने पूछताछ के लिए सीबीआई को 15 सितम्बर को आरोपियों का रिमांड प्रदान किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- दगाबाज पति की खौफनाक करतूत: पत्नी के चेहरे पर बरसाई गोलियां, पुलिस पर तानी पिस्टल; आंसू गैस छोड़कर किया काबू
विज्ञापन
गौरतलब है कि सीबीआई जबलपुर के पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार राठी से झांसी उत्तर प्रदेश निवासी बालाजी एसोसिएट्स के प्रबंधक अजय कुमार ने शिकायत की थी कि उसकी कंपनी को एमईएस सागर में बी एंड आर की रिपेयरिंग व मेंटेनेंस का ठेका वर्ष 2025-26 के लिए 26 लाख 50 हजार रुपये में मिला था। ठेका आवंटित होने के बावजूद भी कंपनी को वर्क ऑर्डर जारी नहीं किया जा रहा था। इस दौरान सागर निवासी ठेकेदार राजेश मिश्रा से उनका संपर्क हुआ। ठेकेदार राजेश मिश्रा ने बताया कि वर्क ऑर्डर जारी करने के एवज में उसे एक लाख रुपये रिश्वत के तौर पर देने होगे। जांच में पीड़ित की शिकायत सही पाई गई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- CM का कांग्रेस पर हमला: लाडली बहनों से बोले-जो कहते हैं बहनें दारू पीती हैं, उन्हें मोहल्ले में मत घुसने देना
ठेकेदार राकेश मिश्रा के माध्यम से एमईएस सागर में पदस्थ गैरिसन इंजीनियर के पद पर पदस्थ राकेश साहू, नीतेश कुमार सिंह तथा दीपक नामक कर्मचारी को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। सीबीआई की टीम ने चारों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम तथा बीएनएस की धारा 61 के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपियों को सागर से जबलपुर लाकर सीबीआई की विशेष कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। सीबीआई ने पूछताछ करने के लिए आरोपी का रिमांड प्राप्त करने न्यायालय में आवेदन दायर किया। न्यायालय ने आरोपियों की रिमांड 15 सितम्बर तक सीबीआई को प्रदान की है।
