{"_id":"63592fda6511404e5d298895","slug":"thief-absconded-with-donation-box-kept-temple-in-jabalpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: हाई प्रोफाइल चोर, मंदिर में पहले हाथ जोड़कर माफी मांगा, कान पकड़ा...और फिर दान पेटी लेकर फुर्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: हाई प्रोफाइल चोर, मंदिर में पहले हाथ जोड़कर माफी मांगा, कान पकड़ा...और फिर दान पेटी लेकर फुर्र
Wed, 26 Oct 2022 06:33 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 26 Oct 2022 06:33 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में जबलपुर जिले के चोरी का मामला थाना बरेला से लगी गौर चौकी स्थित सालीवाड़ा के हनुमान मंदिर का है। जहां दीपावली के एक दिन पहले जब हर कोई धन की देवी महालक्ष्मी की पूजा की तैयारी कर रहा था। तभी धन की लालच में एक हाई प्रोफाइल चोर मंदिर में रखी दान पेटी चोरी कर फरार हो गया।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद चोर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर जिले में एक चोर ऐसा है, जो कार से चलता है। कार से ही चोरियां करता है। धनतेरस की रात चोर ने हनुमान मंदिर को निशाना बनाया था। इसके वीडियो सामने आए हैं। बरेला के पास हनुमान मंदिर में चोर ने जूते उतारे, हनुमान प्रतिमा के आगे हाथ जोड़े, कान पकड़े और फिर दान पेटी कार में डालकर ले गया। उसने सीसीटीवी कैमरे की ओर भी देखा और इसकी डायरेक्शन दूसरी तरफ मोड़ दी। स्थानीय लोगों ने बरेला थाना में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बता दें कि बरेला से लगी गौर चौकी स्थित सालीवाड़ा के हनुमान मंदिर में दीपावली के एक दिन पहले जब सभी धन की देवी महालक्ष्मी के पूजन में व्यस्त थे, तब हाई प्रोफाइल चोर मंदिर में रखी दान पेटी चुरा ले गया। चोर की भगवान के प्रति इतनी श्रद्धा थी कि मंदिर पहुंचते ही उसने बाहर अपने जूते उतारे, फिर अंदर दाखिल हुआ। भगवान से माफी भी मांगी।
विज्ञापन
घटना शनिवार देर रात दो बजे की है। इसकी जानकारी दूसरे दिन तब लगी, जब स्थानीय अजय दुबे मंदिर पहुंचे। देखा तो मंदिर में रखी दान पेटी गायब थी। इसके बाद उन्होंने दूसरे लोगों को जानकारी दी। सभी ने थाने में केस कराया। मंदिर में हुई चोरी का जो सीसीटीवी वीडियो सामने आया, उसमें चोर सफेद रंग की कार से आता दिखाई दे रहा है। चेहरे पर कपड़ा बांध रखा है। उसके दाहिने हाथों की उंगलियों में दो अंगूठी और बाएं हाथ में एक घड़ी भी साफ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
बताते चलें, जबलपुर में तीन महीने पहले लक्ष्मी माता मंदिर में दानपेटियां चोरी की गई थीं। घटना माडोताल थाना के सूखा गांव की है। पांच अगस्त की रात को चोर बड़े ही चालाकी से दबे पांव लक्ष्मी माता के मंदिर में घुसता है और बहुत ही शांति से बिना आवाज किए तीन दान पेटी को उठाकर ले जाता है। चोर ने अपने चेहरे को पूरी तरह से ढंक रखा था।
