Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   jabalpur high court fake AI generated judgment government reply

जबलपुर: सरकारी जवाब में फर्जी एआई फैसले के इस्तेमाल पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट सख्त, माना गुमराह करने जैसा कृत्य

Fri, 20 Nov 2026 09:17 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 20 Nov 2026 09:17 AM IST
सार

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी जवाब में एआई से तैयार फर्जी अदालती फैसले का संदर्भ देने पर नाराजगी जताई। न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह ने इसे न्यायालय को गुमराह करने जैसा कृत्य बताया। अदालत ने आरक्षक की बर्खास्तगी और अपीलीय आदेश निरस्त कर उसे सेवा में बहाल करने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
jabalpur high court fake AI generated judgment government reply
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने सरकारी जवाब में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) उपकरणों से तैयार किए गए फर्जी अदालती फैसले का सहारा लेने पर बेहद सख्त नाराजगी जताई है। न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह की एकलपीठ ने आशंका प्रकट की कि शासन की ओर से उत्तर तैयार करते समय बिना किसी प्रामाणिक सत्यापन के एआई तकनीक का प्रयोग किया गया। अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि काल्पनिक निर्णयों और गलत कानूनी संदर्भों के आधार पर दलीलें प्रस्तुत करना न्यायालय को गुमराह करने जैसा गंभीर कृत्य है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- त्विषा शर्मा मौत मामला: CBI ने जांच के लिए मांगे 60 दिन, कोर्ट ने 90 दिन की जांच का ब्योरा मांगा
विज्ञापन


फर्जी संदर्भ प्रस्तुत करने पर नाराजगी
यह मामला भोपाल निवासी पीयूषमणि तिवारी द्वारा मध्य प्रदेश शासन के खिलाफ दायर की गई एक रिट याचिका से संबंधित है। शासन की तरफ से न्यायालय में प्रस्तुत जवाब के पैराग्राफ नौ में ‘स्टेट ऑफ आंध्र प्रदेश विरुद्ध एसएस मोहम्मद निसार’ नामक कथित फैसले तथा उसके सिटेशन (2008) 5 एससीसी 230 का उल्लेख किया गया था। जांच में पाया गया कि इस नाम से कोई भी अदालती फैसला कानूनी रिकॉर्ड में मौजूद ही नहीं है। अदालत ने कहा कि सरकारी अधिवक्ताओं तथा महाधिवक्ता कार्यालय को हर विधिक संदर्भ और दलील की प्रामाणिकता अवश्य जांचनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरक्षक की बर्खास्तगी निरस्त कर बहाली के निर्देश
मामले के विवरण के अनुसार याचिकाकर्ता की नियुक्ति वर्ष 1992 में आरक्षक के पद पर हुई थी। एक शिकायत के पश्चात 26 मई, 2024 को उसे निलंबित कर दिया गया। इसके बाद 27 मई को बिना किसी नियमित विभागीय जांच के ही उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। उच्च न्यायालय ने सुनवाई के दौरान पाया कि जांच में कोई ठोस कारण और समकालीन अभिलेख पेश नहीं किए गए थे। इस आधार पर न्यायालय ने बर्खास्तगी और अपीलीय आदेश को निरस्त करते हुए याचिकाकर्ता को पुनः सेवा में बहाल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed