{"_id":"6762e763dcab5343780254eb","slug":"the-plan-was-to-steal-but-he-was-killed-after-being-slapped-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2430976-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: योजना थी चोरी करने की, थप्पड़ मारने पर कर दी हत्या; किशोर सहित पांच आरोपी पुलिस गिरफ्त में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: योजना थी चोरी करने की, थप्पड़ मारने पर कर दी हत्या; किशोर सहित पांच आरोपी पुलिस गिरफ्त में
Thu, 19 Dec 2024 08:27 AM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 08:27 AM IST
सार
जबलपुर के माढ़ोताल में रिटायर्ड बीएसएनएल कर्मचारी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई। चोरी की योजना के तहत वृद्ध ने थप्पड़ मारा, जिससे आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
हत्या की गुत्थी सुलझी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माढ़ोताल थाना अंतर्गत रिटायर्ड बीएसएनएल कर्मचारी के हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। आरोपी चोरी करने की योजना बनाकर वृद्ध के घर कमरा किराये से लेने गए थे। इस दौरान वृद्ध ने एक थप्पड़ मार दिया था। इसके कारण आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
माढ़ोताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि बीएसएलएन के रिटायर्ड संतोष चौबे (73) का शव रविवार सुबह घर के किचन में मिला था। वृद्ध घर में अकेले रहते थे और उनका बेटा अपने परिवार के साथ मदर टेरेसा क्षेत्र में रहता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार वृद्ध की हत्या गर्दन के पीछे नुकीले हथियार से हमला कर की गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने खंगाले 200 सीसीटीवी कैमरे
माढ़ोताल पुलिस ने क्षेत्र में लगे लगभग 200 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को जांच में लिया। इस दौरान पुलिस को पांच संदिग्ध युवक दिखाई दिए। जो चेहरे में कपड़ा बांधे हुए थे। उनमें से एक युवक की पहचान पुलिस के द्वारा राजन कोल के रूप में की गई। इसके बाद पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वृद्ध की हत्या करना स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
चोरी करना था उद्देश्य
आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसके रिश्तेदार नाबालिग किशोरी को इस बात की जानकारी थी कि वृद्ध घर में 10 से 12 लाख रुपये कैश रखा हुआ है। इस संबंध में नाबालिग ने उसे तथा सतीश कोरी (18), शिवा कोल (19) तथा सोहेल खान को जानकारी दी थी। इसके बाद सभी ने मिलकर चोरी की योजना बनाई थी।
पहुंचे थे कमरा किराये पर लेने
योजना के तहत सतीश और शिवा को वृद्ध के कमरा किराए पर लेने के लिए भेजा था। साजिश के तहत उन्होंने कमरे को तुरंत फाइनल कर दिया। इसके बाद बुजुर्ग ने कहा कि अभी कमरे में लाइट की व्यवस्था नहीं है। दस दिन में लाइट और टाइल्स लगाकर कमरा दूंगा। दोनों आरोपी तुरंत ही कमरा किराए पर देने की जिद करने लगे। इस दौरान विवाद होने पर वृद्ध ने सतीश को थप्पड़ मार दिया। संतोष ने पास में रखे चाकू से गर्दन पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने नाबालिग सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
