फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News: Executive Engineer of Electricity Department turns out to be owner of crores

Jabalpur News: बिजली विभाग का कार्यपालन यंत्री निकला करोड़ों का मालिक, ईओडब्ल्यू ने की कार्रवाई

Sat, 10 May 2025 09:51 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sat, 10 May 2025 09:51 PM IST
सार

जबलपुर EOW की टीम ने नरसिंहपुर स्थित उनके आवास पर छापा मारा, जिसमें दो आलीशान मकान, एक बॉयो केमिकल वेस्ट फैक्टरी, पांच लग्जरी वाहन, लाखों के जेवरात और घर का सामान बरामद किया गया। 

विज्ञापन
Jabalpur News: Executive Engineer of Electricity Department turns out to be owner of crores
कार्यपालन यंत्री का मकान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में पदस्थ कार्यपालन यंत्री के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने आय से अधिक संपत्ति तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की। ईओडब्ल्यू को दबिश में कार्यपालन यंत्री के पास साढ़े पांच करोड़ से अधिक की संपत्ति मिली है।
विज्ञापन


प्रभारी पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू जबलपुर एबी सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कटनी में कार्यपालक यंत्री के पद पर पदस्थ उमा शंकर पाराशर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत की जांच के बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने शनिवार की सुबह उनके नरसिंहपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित घर में दबिश दी।
विज्ञापन

ईओडब्ल्यू की टीम को दबिश के दौरान नरसिंहपुर में दो आलीशान मकान तथा ग्राम बिनौर करेली में बॉयो केमिकल वेस्ट फैक्टरी के दस्तावेज मिले है। नरसिंहपुर में बना एक मकान दो मंजिला तथा दूसरा तीन मंजिला है, जिसका दस्तावेजी मूल्य लगभग डेढ़ करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्टरी का मालिक निकला बिजली विभाग में पदस्थ कार्यपालन यंत्री

ये भी पढ़ें- मोबाइल फटने से बच्ची की मौत, चार्जिंग पर लगाकर चला रही थी, पूरा गांव सदमे में

फैक्ट्री का मूल्य लगभग तीन करोड़ रुपये है। कार्यपालक यंत्री को लग्जरी गाड़ियों का शौक था। दबिश के दौरान उसके पास 60 लाख रुपये मूल्य के पांच चार पहिया वाहन तथा एक दो पहिया वाहन मिले है। दबिश के दौरान 19 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात तथा 37 लाख रुपये मूल्य के घर का सामान मिला है। इसके अलावा 9 बैंकों में खाते होने के दस्तावेज मिले हैं, जिन्हें सीज करवाते हुए उसमें जमा रकम की जानकारी मांगी गई है। ईओडब्ल्यू ने आरोपी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति तथा भ्रष्टाचार के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed