{"_id":"67022a2fc66c5ead4b09adf5","slug":"the-husband-and-wife-riding-in-the-bullet-had-snatched-the-mangalsutra-from-the-neck-of-the-old-woman-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2185425-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: बुलेट में सवार पति-पत्नी ने छीना था वृद्धा के गले से मंगलसूत्र, पुलिस किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: बुलेट में सवार पति-पत्नी ने छीना था वृद्धा के गले से मंगलसूत्र, पुलिस किया गिरफ्तार
Sun, 06 Oct 2024 12:40 PM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 12:40 PM IST
सार
सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि 69 वर्ष की एक महिला रोजाना की तरह टहल रही थीं। इसी दौरान बुलेट मोटर साइकिल पर पीछे बैठी महिला ने उनके गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गई। पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जिले ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में बुलेट गाड़ी पर पीछे बैठी नकाबपोश महिला ने वृद्धा के गले से मंगलसूत्र छीना था। घटना के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दंपति के खिलाफ पूर्व में भी अन्य थानों में अपराध दर्ज हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर सीएसपी एचआर पांडे से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 अक्टूबर की सुबह अलका भावे (69 वर्ष) रोजाना की तरह टहल रही थीं। इसी दौरान बुलेट मोटर साइकिल पर पीछे बैठी महिला ने उनके गले से 15 ग्राम का सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गई। पुलिस ने वृद्धा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में पुलिस को पूरे घटनाक्रम का वीडियो मिला था।
विज्ञापन
पुलिस ने फुटेज के आधार पर बुलेट सवार युवक और युवती के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। पता चला कि त्रिमूर्ति नगर निवासी विभोर स्वामी (25 वर्ष) और उसकी पत्नी खुशी ने वारदात को अंजाम दिया है। दोनों मूलतः रायसेन के निवासी हैं और उनके खिलाफ विभिन्न थानों में प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने दंपति को धारा 304, 3(5), बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
