फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   The disabled woman was murdered after a home-invasion robbery.

जबलपुर में मूक-बधिर महिला की हत्या: हाथ बंधे मिले शव; मंगलसूत्र समेत सामान गायब

Sat, 03 Oct 2026 09:50 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sat, 03 Oct 2026 09:50 PM IST
सार

जबलपुर के खितौला थाना क्षेत्र में मूक-बधिर और लकवाग्रस्त 50 वर्षीय महिला का शव घर के अंदर हाथ बंधी अवस्था में मिला। पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या के बाद मंगलसूत्र और अन्य सामान गायब मिला है। मामले में दो आरोपियों के शामिल होने की आशंका है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
The disabled woman was murdered after a home-invasion robbery.
जांच में जुटी पुलिस।

विस्तार

जबलपुर के खितौला थाना क्षेत्र के ग्राम दरौली कला में एक मूक-बधिर और लकवाग्रस्त महिला का शव घर के अंदर हाथ बंधी अवस्था में मिला। महिला घर में अकेली थी। आरोप है कि हत्या के बाद आरोपी उसका मंगलसूत्र और अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। पुलिस को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

खितौला पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दरौली निवासी लक्ष्मीबाई राठौर (50) जन्म से मूक-बधिर और लकवाग्रस्त थीं। उनके पति रामदास राठौर मिस्त्री का काम करते हैं, जबकि बेटा वेल्डिंग की दुकान में काम करता है। रोज की तरह शुक्रवार सुबह दोनों काम पर चले गए थे। इस दौरान लक्ष्मीबाई घर पर अकेली थीं।

विज्ञापन

शाम को बेटा घर पहुंचा तो अंदर मां का हाथ बंधा हुआ शव पड़ा मिला। उनके कान और सिर के पास चोट के निशान थे। गले में तार का फंदा भी लगा हुआ था। महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर: सड़क के गड्ढे से हिला टैंकर, ढक्कन के पास से छलका केमिकल; कई वाहन चालकों को हुई परेशानी

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। महिला के गले में पहना मंगलसूत्र और अन्य सामान गायब मिला है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला घर में अकेली और अस्वस्थ थीं। आशंका है कि आरोपी लूट के उद्देश्य से घर में घुसे थे और इसी दौरान उन्होंने महिला की हत्या कर दी।

पुलिस को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जिस वाहन से आरोपी आए थे और उनके हुलिए के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, घटना को दो आरोपियों ने अंजाम दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed