फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   The accused hid in hotel bathroom after seeing the police

Jabalpur News: पुलिस को देख होटल के बाथरूम में छिप गया आरोपी, तीन घंटे चले हंगामे के बाद निकला बाहर

Wed, 04 Sep 2024 10:38 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Wed, 04 Sep 2024 10:38 PM IST
सार

सिविल लाइन स्थित होटल में एजाज अहमद (34) का रुका हुआ था, जो कि मंडला के टिमरी गांव का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ 420 के तहत कोतवाली थाने में मामला दर्ज है। आरोपी के खिलाफ वारंट जारी हुआ और वह फरार चल रहा था। आरोपी के दो दिन से अंकित होटल में कमरा नंबर 401 में छिपे होने की जानकारी मिलने पर पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी।

विज्ञापन
The accused hid in hotel bathroom after seeing the police
crime - फोटो : iStock

विस्तार

जबलपुर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत एक होटल में रुके धोखाधड़ी के आरोपी को जब मंडला पुलिस पकड़ने पहुंची तो बचने के लिए वह होटल के बाथरूम में छिप गया था। बाहर पुलिस काफी देर तक आरोपी से दरवाजा खुलवाने के लिए तरह तरह के प्रयास करते रही। अंदर आरोपी दरवाजा खोलने को तैयार ही नहीं था। पुलिस ने लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन स्थित होटल में एजाज अहमद (34) का रुका हुआ था, जो कि मंडला के टिमरी गांव का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ 420 के तहत कोतवाली थाने में मामला दर्ज है। आरोपी के खिलाफ वारंट जारी हुआ और वह फरार चल रहा था। आरोपी के दो दिन से अंकित होटल में कमरा नंबर 401 में छिपे होने की जानकारी मिलने पर पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी।
विज्ञापन


लगभग ढाई से तीन घंटे चला हंगामा
मंडली व सिविल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने होटल पहुंची, तो उसने भागने की कोशिश करते हुए खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। पुलिस ने डरा धमकाकर, मान मनौव्वल सब तरह से मनाया पर आरोपी एजाज था कि बाहर निकलने को ही तैयार नहीं। ढाई से तीन घंटे चले हंगामे के बाद आरोपी बाथरूम से बाहर नहीं निकला। स्थानीय पुलिस ने बाहर निकालने के बाद मंडला पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन में बैठकर भागने की फिराक में था
आरोपी एजाज रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठकर भागने की फिराक में था। बताया जाता है कि एजाज अहमद मंडला जिले का निगरानीशुदा अपराधी है, इसके खिलाफ धारा 420 के तहत कई जिलों में अपराध दर्ज है। कोर्ट से उसके खिलाफ वारंट भी जारी हुआ था। पुलिस लगातार उसे तलाश कर रही थी, इस दौरान वह यहां-वहां घूम कर फरारी काट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed