{"_id":"66b0f3593c6f7ea34c0caf92","slug":"teenagers-and-youth-who-went-fishing-drowned-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-1967131-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: मछली पकड़ने गए किशोर और युवक डूबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: मछली पकड़ने गए किशोर और युवक डूबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Mon, 05 Aug 2024 10:00 PM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 10:00 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में हादसा हुआ है। दरअसल, यहां मछली पकड़ने गए एक किशोर और युवक पानी में डूब गए। फिलहाल, दोनों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जबलपुर में मछली पकड़ने गए किशोर और युवक खेत में डूब गए। दोनों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बारिश के कारण खेत में 20 फीट पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
बेलखेड़ा थाना प्रभारी सरोजनी टोप्पो से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम हिनोतिया निवासी आदर्श गौड़ उम्र 17 साल और रंजीत गौड़ उम्र 24 साल तथा संतोष ठाकुर उम्र 18 साल गांव से लगभग चार किलोमीटर दूर हिरण नदी के किनारे अरविंद दुबे के खेत में मछली पकड़ने गए हुए थे। खेत में बारिश के कारण 20 से 25 फीट पानी भरा हुआ था।
विज्ञापन
आदर्श और रंजित तालाब में मछली पकड़ने के लिए जाल डाल रहे थे। संतोष किराने बैठकर उनके कपड़ों को ताक रहा था। दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे जाल डालते समय किशोर और युवक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। किराने बैठे युवक ने घटना के संबंध में ग्राम वासियों व पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दोनों की तलाश के लिए तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया। दोनों के शव बरामद नहीं हुए हैं और उनकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
