फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur Technician injured during an accident at Army Base Workshop dies accident happened Saturday morning

Jabalpur News: आर्मी बेस वर्कशॉप में हादसे के दौरान घायल टेक्नीशियन की मौत, शनिवार सुबह हुआ हादसा

Sat, 05 Oct 2024 09:36 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sat, 05 Oct 2024 09:36 PM IST
सार

आर्मी बेस वर्कशॉप में हादसे के दौरान एक टेक्नीशियन घायल हो गया था। हादसा शनिवार सुबह हुआ था। वहीं, इलाज के दौरान टेक्नीशियन की मौत हो गई।

विज्ञापन
Jabalpur Technician injured during an accident at Army Base Workshop dies accident happened Saturday morning
टेक्नीशियन की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर जिले में 506 आर्मी बेस वर्कशॉप में शनिवार सुबह आर्टिलरी गन में सुधार कार्य करते समय हुए हादसे में अत्यधिक कुशल टेक्नीशियन गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उपचार के दौरान उसकी लगभग साढ़े तीन बजे मौत हो गई।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, 506 आर्मी बेस वर्कशॉप में पदस्थ एके सिन्हा अत्यधिक कुशल टेक्नीशियन थे। वह शनिवार सुबह लगभग 10 बजे वर्कशॉप में आर्टिलरी गन में सुधार कार्य कर रहे थे। सुधार कार्य के दौरान आर्टिलरी गन का एक भारी हिस्सा उसके ऊपर गिर गया, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उपचार के दौरान उनकी लगभग 3.45 बजे मौत हो गई।
विज्ञापन


सेना के मध्य भारत एरिया मुख्यालय में पदस्थ कर्नल विवेक मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है, जिससे भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुर्नावृत्ति को रोका जा सके। घटना के 25 मिनट के अंदर कुशल टेक्नीशियन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था। लगभग छह से सात घंटे के संघर्ष के बाद उनकी मौत हो गई। उनके परिवार के प्रति एमपी एरिया तथा आर्मी बेस वर्कशॉप के जीओसी तथा सभी रैंक ने संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने भारतीय सेना के प्रति उनके योगदान को सलाम करते हुए दिवंगत के परिजनों को पूर्ण वित्तीय और नैतिक समर्थन देने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed