फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Son killed father in greed of mother's pension

जबलपुर में रिश्तों का कत्ल: बेटे ने पिता को पाइप से पीट-पीटकर मार डाला, वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे

Mon, 28 Nov 2022 07:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 28 Nov 2022 07:50 PM IST
सार

जबलपुर के बेलखेड़ा में एक बेटे ने मां की पेंशन नहीं मिलने के कारण पिता को पाइप से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।  पुलिस आरोपी बेटे की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Son killed father in greed of mother's pension
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक बेटे ने मां की पेंशन नहीं मिलने के कारण पिता को पाइप से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। शोर-शराबा सुनकर बाहर निकले पड़ोसियों को देखकर वह खून से सना शव छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस आरोपी बेटे की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जबलपुर के बेलखेड़ा में मां की पेंशन को लेकर उपजे विवाद पर बेटे जितेन्द्र उर्फ  जित्तू ने पिता विश्वनाथ राय की लोहे का पाइप मार-मार कर हत्या कर दी है। विश्वनाथ राय को खून से लथपथ हालत में देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए, जिन्होने विश्वनाथ को इस हालत में देखा तो स्तब्ध रह गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी जितेन्द्र उर्फ  जित्तू की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बेलखेड़ा निवासी विश्वनाथ राय पेशे से किसान हैं, जिनकी पत्नी एमपीईबी से प्यून के पद से सेवानिवृत्त हुई है। पत्नी हर माह मिलने वाली पेंशन पति विश्वनाथ को दे देती रही। इस बात का विरोध पुत्र जितेन्द्र उर्फ जित्तू करता रहा। जितेन्द्र का कहना था कि मां की पेंशन का रुपया उसे मिले। कई बार दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद भी हुआ। इसके बाद भी पेंशन का रुपया जितेन्द्र को नहीं मिलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे विश्वनाथ व उनके बेटे जितेन्द्र का आपस में विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि जितेन्द्र ने लोहे का पाइप उठाकर पिता विश्वनाथ पर दनादन वार किए, हमले में विश्वनाथ के सिर, हाथ, पैर व पीठ में गंभीर चोटें आने से मौत हो गई। विश्वनाथ को खून से लथपथ हालत में देख परिजनों में चीख पुकार मच गई, शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। आरोपी जितेन्द्र की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed