फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Sister's lover was murdered by cousin in Jabalpur; Police disclosed the case and arrested the accused

Jabalpur News: चचेरा भाई ही निकला बहन के प्रेमी का हत्यारा; पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपी को किया गिरफ्तार

Sat, 15 Jul 2023 07:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 15 Jul 2023 07:34 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक टीके विद्यार्थी ने बताया कि ग्राम मांदा में आठ अप्रैल को सुशील यादव (32) की लाश मिली थी। युवक की हत्या सिर में चोट पहुंचाकर की गई थी। पुलिस ने हत्या के मामले की जांच कर युवती के चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Sister's lover was murdered by cousin in Jabalpur; Police disclosed the case and arrested the accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के जबलपुर में चचेरी बहन से प्रेम संबंध होने के कारण भाई ने प्रेमी युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने अंधे हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक टीके विद्यार्थी के अनुसार ग्राम मांदा में आठ अप्रैल को सुशील यादव (32) की लाश मिली थी। युवक की हत्या सिर में चोट पहुंचाकर की गई थी। पुलिस ने हत्या के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवक के एक युवती से प्रेम संबंध थे। गांव में रहने वाले उसके चचेरे भाई संतोष उर्फ मोहन (28) को दोनों का रिश्ता पसंद नहीं था। उसने अपनी चचेरी बहन को युवक से बात करने के लिए मना किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने चचेरे भाई को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो उसने युवक की हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि युवक रोजाना रात के समय चचेरी बहन से फोन पर बात करने यज्ञशाला के पास आता था, जिसकी उसे जानकारी थी। घटना वाले दिन वह डंडा लेकर पेड़ के पीछे छिप गया था। युवक जैसे ही फोन पर बात करने आया, उसने उसके सिर पर डंडे से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed