फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   The prisoner who escaped at night was found in the garden in the morning

MP News: भाग गया, भाग गया, भाग गया…रात भर तलाशती रही फरार कैदी को पुलिस; सुबह बगीचे में छिपा मिला

Sat, 28 Sep 2024 06:45 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sat, 28 Sep 2024 06:45 PM IST
सार

MP: जबलपुर सेंट्रल जेल से एक कैदी के फरार होने के बाद हड़कंप मच गया। यह खुलासा गिनती के दौरान हुआ था। इसके बाद उसकी खोज शुरू की गई तो वह झाड़ियों में पड़ा मिला। जेल प्रशासन ने इसे लेकर दो जेल प्रहरियों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
The prisoner who escaped at night was found in the garden in the morning
कैदी हुआ फरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेताजी सुभाषचंद्र बोस केन्द्रीय कारागार में बलात्कार के मामले में निरुद्व बंदी अचानक से लॉकअप से गायब मिला। बंदी के एकाएक फरार होने की खबर ने जेल प्रशासन के हाथ पैर फूला दिये और पूरे जेल परिसर में अलार्म की गूंज और सघन तलाशी अभियान चलाया गया। जेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने जेल की हर बैरक के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली, साथ ही परिसर में भी गश्ती बढ़ाते हुए खोजबीन की गई, लेकिन देर रात तक बंदी 32 वर्षीय रमेश कोल पिता दद्दी कोल का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


जिसके बाद उसके फरार होने की एफआईआर दर्ज कराई गई, लेकिन शुक्रवार सुबह तालाब बगीचा के पास बंदी को जेल कर्मियों ने धर दबोचा। जेल प्रशासन ने मामले में लापरवाही बरतने वाले दो प्रहरियों को निलंबित कर दिया है। जेल अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि मूलतः कटनी कैमोर के लाल नगर निवासी 32 वर्षीय रमेश पिता दद्दी कोल को कटनी न्यायालय ने पॉक्सो, दुष्कर्म व अपहरण के मामले में 25 नवंबर 2024 को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया था।
विज्ञापन


वर्ष 2015 में कटनी से जबलपुर जेल हुआ था स्थानांतरित
बंदी रमेश कोल को वर्ष 2015 कटनी जेल से जबलपुर केंद्रीय जेल स्थानांतरित किया गया था। जिसे यहां पर पश्चिमी खण्ड के बैरक में रखा गया थाा। पौने आठ बजे गिनती के दौरान एक बंदी कम पाया गया। जिसके बाद पूरे जेल में हड़कंप मच गया और जेल का अलार्म लगता बजता रहा, जिसके बाद मौके पर सभी अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे। जिसके पश्चिमी खंड के बैरक-09 ए व 09 बी की सघन चौकिंग की गई, लेकिन बंदी का कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद उक्त खंड के समस्त बैरकों की रात्रि एक बजे तक बारीकी से तलाशी ली गई, लेकिन बंदी का कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालाब के बगीचा में छिपा बैठा था बंदी
जेल से भागने के प्रयास में आरोपी बंदी बैरक से गायब हो गये जेल परिसर सात से आठ एकड़ में फैले तालाब वाले बगीचा में छिप गया था। रात्रि गश्ती के दौरान दो सहायत जेल अधीक्षक व आठ प्रहरियों आजाद हिन्द खंण्ड तालाब की झाडिय़ों से लेकर आसपास सघन चौकिंग अभियान चलाया गया। रात गुजरने के बाद सुबह आरोपी बंदी तालाब बगीचा के अंदर ही छिपा हुआ मिला। जिसके बाद जेल प्रशासन ने ड्यूटी पर तैनात दो कर्मियों सुरेन्द्र तुर्रकर व मुख्य प्रहरी विजय गुप्ता को प्रथम दृष्टया लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed