फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Police constable committed suicide by hanging himself

Jabalpur: पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया शव

Tue, 02 Apr 2024 11:21 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 02 Apr 2024 11:21 AM IST
सार

Jabalpur: पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक ने दरम्यानी रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरक्षक को एक माह पूर्व अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। आरक्षक ने किन कारणों से आत्महत्या की यह स्पष्ट नही हो पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।
 

विज्ञापन
Police constable committed suicide by hanging himself
पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रांझी थाना प्रभारी रमन सिंह मरकाम से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक सचिन कनौजिया (25) वर्तमान में डीआईजी कार्यालय में नियुक्त था। आरक्षक रांझी पेट्रोल पंप के पास अपनी मां तथा भाई के साथ रहता था। उसके एक साल पहले पिता की मौत होने के कारण अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। आकर्षक गत शाम घूमने के लिए घर से निकला था। घर आने के बाद वह सीधे अपने कमरे में चला गया।

विज्ञापन


सुबह देर तक नहीं उठने पर मां उसके कमरे में गई तो देखा कि बेटे का शव फांसी के फंदे में झूल रहा है। उसने डाॅग चेन से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मां की चीख सुनकर उसका छोटा बेटा आया और अन्य लोगों की मदद से आरक्षक को अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। आरक्षक ने किन कारणों से आत्महत्या की यह अभी स्पष्ट नही हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed