{"_id":"65dde0e13ead05010005a824","slug":"police-caught-thief-gang-of-chhattisgarh-in-jabalpur-railway-station-cash-jewelery-worth-rs-11-5-lakh-seized-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: छत्तीसगढ़ का चोर गिरोह जबलपुर स्टेशन में पुलिस के हत्थे चढ़ा; 11 लाख 63 हजार रुपये की नकदी-गहने जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: छत्तीसगढ़ का चोर गिरोह जबलपुर स्टेशन में पुलिस के हत्थे चढ़ा; 11 लाख 63 हजार रुपये की नकदी-गहने जब्त
Tue, 27 Feb 2024 06:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 27 Feb 2024 06:47 PM IST
सार
Jabalpur Hindi News: छ्त्तीसगढ़ में मोटा हाथ मारकर भाग रहे चोर गिरोह के तीन सदस्यों को जबलपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। अपराधियों के पास से लूट का माल भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और बरामद किया गया लूट का माल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर तीन सदस्यीय चोर गिरोह को पकड़ा है। गिरफ्तार चोरों के पास से 11 लाख 63 हजार रुपये की नकदी और गहने बरामद किए गए हैं। यह गिरोह छत्तीसगढ़ का बताया जा रहा है, जिसके सदस्य भागने के लिए जबलपुर प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
जीआरपी थाना प्रभारी बलराम यादव के अनुसार छत्तीसगढ़ के जिला राजनांदगांव के थाना बसंतपुर क्षेत्र के चोर गिरोह ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरपीएफ को सूचना मिली थी कि चोर गिरोह की लोकेशन जबलपुर रेलवे स्टेशन पर है। सूचना पर कार्रवाई कर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने सभी प्लेटफार्म पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, चोर गिरोह के पकड़े गए सदस्यों में उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला निवासी राजा खान (25), शाहरुख (30) और मुजफ्फरपुर निवासी फिरोज खान (24) शामिल हैं। इन तीनों आरोपियों के पास से 11 लाख 65 हजार रुपये की नकदी और जेवरात बरामद हुए हैं। सभी आरोपियों और जब्त की गई नकदी को अग्रिम कार्रवाई के लिए बसंतपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
