फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   People voluntarily switched off the lights In Jabalpur

Jabalpur News: 12 मिनट तक लोगों ने स्वेच्छा से बंद रखी लाइट, ट्रैफिक भी थमा; पूरे शहर में ब्लैक आउट

Wed, 07 May 2025 09:52 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Wed, 07 May 2025 09:52 PM IST
सार

MP: ब्लैक आउट का नजारा देखने बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इस स्वैच्छिक ब्लैक आउट के माध्यम से नागरिकों ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता और जागरूकता का परिचय दिया।

विज्ञापन
People voluntarily switched off the lights In Jabalpur
जबलपुर में ब्लैक ऑउट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आतंकवाद के विरोध में जबलपुरवासियों ने सोमवार रात स्वेच्छा से 12 मिनट का ब्लैक आउट रखा। रात साढ़े सात बजे हूटर की आवाज़ सुनते ही लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों की लाइट बंद कर दी। इसके साथ ही मोबाइल फोन और लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बंद कर दिए गए। अधिकांश लोगों ने अपने वाहनों को सड़क किनारे या सिग्नल पर रोककर उनकी लाइटें भी बुझा दी थीं।

विज्ञापन

हालांकि इस दौरान बिजली आपूर्ति सामान्य रही, लेकिन फिर भी लोगों की सहभागिता के चलते पूरे शहर में अंधकार छा गया। कई स्थानों पर पुलिस ने वाहनों की आवाजाही पर भी अस्थायी रोक लगा दी थी। ब्लैक आउट का नजारा देखने बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इस स्वैच्छिक ब्लैक आउट के माध्यम से नागरिकों ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता और जागरूकता का परिचय दिया।

विज्ञापन


पढे़ं: लोकतंत्र सेनानी की पत्नी के उपचार व्यय के भुगतान पर विचार करें, कोर्ट का जबलपुर कलेक्टर को निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

मॉक ड्रिल के दौरान हुआ ‘आतंकी हमला’
ब्लैक आउट के दौरान शहर के एक पुलिस थाने पर 'आतंकी हमला' भी किया गया। हथियारों से लैस नकली आतंकवादियों ने थाने में अंधाधुंध फायरिंग और बम विस्फोट किए। जवाब में पुलिस जवानों ने मोर्चा संभालते हुए उन्हें ‘ढेर’ कर दिया। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि यह हमला एक मॉक ड्रिल का हिस्सा था। इसका उद्देश्य यह था कि अंधेरे में भी पुलिस जवान किसी भी आतंकी हमले की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने में सक्षम रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed