फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Patharia MLA Rambai and others punished till the court rises for blocking the road

Jabalpur: विधायक रामबाई दोषी, शव रख चक्काजाम करने के मामले में पथरिया विधायक अन्य को कोर्ट उठने तक की सजा

Mon, 21 Aug 2023 10:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 21 Aug 2023 10:10 PM IST
सार

28 मार्च 2015 को डरे अहिरवार नामक व्यक्ति की जिला चिकित्सालय पथरिया में मौत हो गई थी। चिकित्सकीय सुविधा का अभाव तथा लापरवाही का आरोप लगाते हुए रामबाई के नेतृत्व में शव को सड़क पर रखकर चक्काचाम किया गया था। 

विज्ञापन
Patharia MLA Rambai and others punished till the court rises for blocking the road
बीएसपी विधायक रामबाई सिंह - फोटो : Social Media

विस्तार

सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर आवागमन अवरोधित तथा आम जनता को असुविधा पहुंचाने के अपराध में न्यायालय ने पथरिया विधायक रामबाई सहित अन्य को न्यायालय उठने तक की सजा से दंडित किया। जेएमएफसी विश्वेश्वरी मिश्रा ने आरोपियों को 15सौ रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है।
विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार 28 मार्च 2015 को डरे अहिरवार नामक व्यक्ति की जिला चिकित्सालय पथरिया में मौत हो गई थी। चिकित्सकीय सुविधा का अभाव तथा लापरवाही का आरोप लगाते हुए रामबाई के नेतृत्व में शव को सड़क पर रखकर चक्काचाम किया गया था। चक्काजाम में सहअभियुक्त भरत श्रीवास्तव, दिनेश अहिरवार, श्रीधर सुमन, जिला पंचायत सदस्य विजेन्द्र सिंह, छत्रपाल सिंह, शीतल अहिरवार, सिद्धन बाई, भगवानदास, बिलानी तथा सुरेश अहिरवार सहित आम जनता शामिल थी।
विज्ञापन


पथरिया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 341 के तहत प्रकरण दर्ज किया था। प्रकरण की सुनवाई के दौरान पेश किए गए साक्ष्य व गवाहों के आधार पर न्यायालय ने आरोपियों को उक्त सजा से दंडित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed