फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Now hearing on OBC reservation related matters on 18

OBC Reservation: ओबीसी आरक्षण संबंधी मामलों में अब सुनवाई 18 को

Tue, 11 Oct 2022 10:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 11 Oct 2022 10:27 PM IST
सार

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में ओबीसी आरक्षण संबंधी मामले में मंगलवार को सुनवाई टल गई। वकीलों के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण मामले की सुनवाई अब 18 अक्टूबर को होगी।

विज्ञापन
Now hearing on OBC reservation related matters on 18
court new - फोटो : istock

विस्तार

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में ओबीसी आरक्षण संबंधी मामले में मंगलवार को सुनवाई टल गई। मामले की अगली सुनवाई अब 18 अक्टूबर को होगी।
विज्ञापन


उल्लखेनीय है कि मप्र हाईकोर्ट में ओबीसी आरक्षण के प्रकरणों की चल रही नियमित सुनवाई के दरम्यिान कोर्ट के संज्ञान में यह तथ्य आया था कि समान आशय की कुछ याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं। जिसके कारण हाईकोर्ट को उक्त याचिकाओं को सुनने का क्षेत्राधिकार नहीं है। इस पर न्यायालय ने शासन को सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन याचिकाओं की स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे। न्यायालय द्धारा चाही गई जानकारी शासन द्धारा नियुक्त विशेष अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर द्वारा ऑनलाइन कोर्ट में प्रस्तुत की गई, जिसमें कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन याचिका सारहीन होने के कारण वापस ले ली गई है। वकीलों के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण मामले की सुनवाई टल गई, जो कि अब 18 अक्टूबर को होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed