{"_id":"6740836cafe3ab3237024943","slug":"notice-issued-to-department-heads-lagging-behind-in-the-ranking-of-cm-helpline-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2342702-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balaghat: सीएम हेल्प लाइन की रैंकिंग में पिछड़े विभाग प्रमुखों को नोटिस जारी, जवाब के लिए एक हफ्ते का मिला समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balaghat: सीएम हेल्प लाइन की रैंकिंग में पिछड़े विभाग प्रमुखों को नोटिस जारी, जवाब के लिए एक हफ्ते का मिला समय
Fri, 22 Nov 2024 08:34 PM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 08:34 PM IST
सार
बालाघाट कलेक्टर मृणाल मीना द्वारा टाइम लिमिट बैठक के अलावा अलग-अलग स्तर पर निगरानी करते हुए सीएम हेल्प लाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण करने निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन
हेल्प लाइन आवास
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सीएम हेल्प लाइन की रैकिंग में पिछड़ने वाले 11 विभाग प्रमुख को बालाघाट कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब प्रस्तुत करने विभाग प्रमुखों को एक सप्ताह का समय प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बालाघाट कलेक्टर मृणाल मीणा द्वारा टाइम लिमिट बैठक के अलावा अलग-अलग स्तर पर निगरानी करते हुए सीएम हेल्प लाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण करने निर्देश जारी किए थे। कलेक्टर के निर्देश के बावजूद भी 11 विभाग अक्तूबर की रैंकिंग में पिछले महीने की तुलना में पिछड़ गए, जिसे गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर ने 11 विभाग प्रमुखों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
सीएम हेल्प लाइन शिकायत निराकरण में पशुपालन विभाग की सितंबर महीने में रैंक 12 थी। जबकि अक्तूबर में 32वें स्थान पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग सितंबर में 12वें स्थाल पर था, जो अक्तूबर में 35वं स्थान पहुंच गया। खाद्य विभाग सितंबर में 37 और अक्तूबर में 36वां, सहकारिता की सितंबर महीने में तीसरे स्थान पर था, जो अक्तूबर में 39वें स्थान पहुंच गया।
विज्ञापन
कृषि विभाग सितंबर महीने में प्रदेश में 26वें स्थान पर था, जो अक्तूबर में 40वें स्थान पर पहुंच गया। इस तरह लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सितंबर महीने में 21वें स्थान पर और अक्तूबर में 40वें स्थान पर है। वहीं, महिला एवं बाल विकास विभाग सितंबर महीने में 31वें और अक्तूबर महीने में 41वें स्थान पर, श्रम विभाग सितंबर महीने में 37वें और अक्तूबर महीने में 46वें स्थान पर, आबकारी विभाग सितंबर महीने में 9वें और अक्तूबर महीने में 35वें स्थान पर है। अनुसूचित जनजाति विभाग सितंबर महीने में 24वें और अक्तूबर महीने में 30वें स्थान पर होने से कार्रवाई की गई। इसके अलावा ऊर्जा विभाग के प्रमुख को भी नोटिस जारी किए गए हैं।
इन विभाग प्रमुखों को जारी हुए नोटिस
कलेक्टर द्वारा जारी किए गए नोटिस में पशुपालन विभाग के उप संचालक एनडी पुरी, ऊर्जा विभाग के अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार उइके, स्वास्थ विभाग के सीएमएचओ डॉ. मनोज पांडेय, खाद्य आपूर्ति विभाग की अधिकारी ज्योति बघेल आर्य, सहकारिता विभाग उपायुक्त राजेश उइके, किसान कल्याण एवं कृषि उपसंचालक राजेश खोबरागड़े, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री बीएल उइके, महिला एवं बाल विकास की जिला परियोजना अधिकारी दीपमाला सोलंकी, श्रम पदाधिकारी दामिनी सिंह, जिला आबकारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार उरांव और अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त पीएन चतुर्वेदी शामिल हैं।
