फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Muslim community reached Superintendent of Police office carrying tricolor

Jabalpur News: मड़ई मस्जिद निर्माण का मामला गर्माया, अब तिरंगा लेकर मुस्लिम समुदाय पहुंचा एसपी ऑफिस

Mon, 30 Sep 2024 09:20 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Mon, 30 Sep 2024 09:20 PM IST
सार

मड़ई क्षेत्र में मस्जिद का निर्माण किए जाने का हिन्दूवादी संगठन विरोध कर रहे थे। रांझी क्षेत्र के तत्कालीन एसडीएम ने मस्जिद के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी। कुछ दिन पूर्व मस्जिद में आकर लोगों के रुकने पर कार्य प्रारंभ किए जाने का विरोध करते हुए हिन्दूवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
Muslim community reached Superintendent of Police office carrying tricolor
Muslim protest

विस्तार

जबलपुर में मड़ई स्थित क्षेत्र में मस्जिद निर्माण का मामला गर्मा गया है। एक दिन पहले रांझी के मड़ई स्थित क्षेत्र में मस्जिद निर्माण के खिलाफ हिन्दूवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया था। अब मुस्लिम वर्ग के लोगों ने भी मड़ई से पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक हाथों में तिरंगा लेकर रोड मार्च किया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कहा कि मामला न्यायालय में लंबित है। न्यायालय का फैसला उन्हें स्वीकार करना होगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मड़ई क्षेत्र में मस्जिद का निर्माण किए जाने का हिन्दूवादी संगठन विरोध कर रहे थे। रांझी क्षेत्र के तत्कालीन एसडीएम ने मस्जिद के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी। कुछ दिन पूर्व मस्जिद में आकर लोगों के रुकने पर कार्य प्रारंभ किए जाने का विरोध करते हुए हिन्दूवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया था। हिन्दूवादी संगठनों ने प्रशासन को कार्रवाई के लिए दस दिन का अल्टीमेटम भी दिया था। इस क्रम में मुस्लिम वर्ग ने मड़ई से लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक लगभग आठ किलोमीटर का पैदल मार्च निकाला। इस दौरान वह हाथों में तिरंगा लिए हुए थे। उन्होंने उप पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया था कि वह न्यायालय पर विश्वास करते हैं। न्यायालय को जो फैसला आएगा, वह उन्हें स्वीकार होगा।
विज्ञापन


मुस्लिम वर्ग के साथ पहुंचे भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एम सिद्दीकी ने बताया कि पूर्व में बाबरी मस्जिद के मामले में आए न्यायालय के निर्णय को हम लोगों ने स्वीकार किया। देश की न्याय व्यवस्था पर हमें पूरा विश्वास है। रांझी के तत्कालीन एसडीएम ने मस्जिद निर्माण पर रोक लगा दी थी। इसके बाद मस्जिद कमेटी ने सिविल कोर्ट में वाद दायर किया है। गायत्री मंदिर की तरफ से जमीन पर दावेदारी की गई है। कुछ प्राइवेट लोग की संपत्ति का दावा किया जा रहा है। न्यायालय दस्तावेज तथा साक्ष्यों के आधार पर फैसला लेगा, जो मुस्लिम वर्ग को स्वीकार होगा। एसडीएम रांझी आर मरावी ने बताया कि उनकी जानकारी के अनुसार गायत्री मंदिर की तरफ से जमीन पर दावा करने हुए उनके समक्ष कोई आवेदन दायर नहीं किया गया है। संबंधित प्रकरण की जांच करने के बाद ही वह अधिकृत तौर पर कुछ बता सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed