फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP News: Trainee craft fell in Balaghat, pilot and instructor died, both burnt alive

MP News: बालाघाट में ट्रेनी क्राफ्ट गिरा, पायलट और इंस्ट्रक्टर की मौत, जिंदा जल गए दोनों

Sat, 18 Mar 2023 06:55 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 18 Mar 2023 06:55 PM IST
सार

महाराष्ट्र से उड़ान भरने के बाद ट्रेनी एयरक्राफ्ट बालाघाट के नक्सल प्रभावित इलाके में क्रैश हो गया। प्लेन के क्रैश होने के बाद पायलट और इंस्ट्रक्टर जिंदा जल गए।  

विज्ञापन
MP News: Trainee craft fell in Balaghat, pilot and instructor died, both burnt alive
बालाघाट में ट्रेनी क्राफ्ट क्रैश हुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालाघाट के नक्सल प्रभावित इलाके में ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ। इसमें महिला पायलट और इंस्ट्रक्टर जिंदा जल गए। पायलट का नाम रुखशंका और इंस्ट्रक्टर का नाम मोहित बताया जा रहा है। गोंदिया एटीसी एजीएम कमलेश मेश्राम ने हादसे की पुष्टि की है। महाराष्ट्र के बिरसी में पायलटों को प्रशिक्षण दिया जाता है। वहीं से ट्रेनी प्लेन ने दोपहर दो बजे उड़ान भरी थी। पौने दो घंटे बाद करीब 3:45 बजे उनकी अंतिम लोकेशन मिली थी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति जलता हुआ नजर आ रहा है। 

विज्ञापन


यह हादसा किरनापुर के पास भक्कू टोला के जंगल में हुआ है। यह जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर है। बालाघाट के पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि ट्रेनी एयरक्राफ्ट में एक इंस्ट्रक्टर तथा एक महिला ट्रेनी पायलट थे। एयरक्राफ्ट के मलबे में एक व्यक्ति का शव जलता दिख रहा है। दूसरे के संबंध में जानकारी नहीं मिल सकी है। यह ट्रेनी प्लेन महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के बिरसी एयरपोर्ट का ट्रेनी एयरक्राफ्ट था। यह बालाघाट जिले की सीमा में क्रैश हुआ है। एयरक्राफ्ट के क्रैश होने की कोई आधिकारिक वजह की पुष्टि नहीं हुई है। घटनास्थल किरनापुर के कोसमारा पंचायत के अंतर्गत ग्राम भक्कू टोला है, जो पहाड़ी दुर्गम क्षेत्र है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed