फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP News: Life imprisonment to two people in murder case, court also imposed a fine

MP News: हत्या के मामले में दो को आजीवन कारावास, अदालत ने दोनों पर एक-एक हजार का जुर्माना भी लगाया

Wed, 13 Dec 2023 10:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 13 Dec 2023 10:03 PM IST
सार

जबलपुर में ऑटो ड्राइवर की गोली मारकर हत्या करने वाले दो युवकों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा दी है। दोनों पर अर्थदंड भी लगाया गया है। 

विज्ञापन
MP News: Life imprisonment to two people in murder case, court also imposed a fine
हत्या के आरोप में दो को आजीवन कारावास - फोटो : file photo

विस्तार

विशेष न्यायाधीश गिरीश दीक्षित की अदालत ने हत्या करने वाले दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी जबलपुर निवासी मन्नी उर्फ मनीष अहिरवार व गगन वंशकार पर एक-एक हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। 
विज्ञापन


अदालत को अभियोजन पक्ष की ओर से बताया गया कि 26 अक्टूबर 2015 को आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर कलेक्ट्रेट गेट के सामने ऑटो ड्राइवर चंदू पर गोली चला दी थी। इससे चंदू गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी। उक्त मामले में ओमती पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया था। अदालत ने साक्ष्यों व गवाहों के बयानों के मद्देनजर दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए उक्त सजा सुनाई। मामले में अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक कृष्णा प्रजापति ने पक्ष रखा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed