फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP News: Friends turned out to be the killers of the missing youth

MP News: दोस्त ही निकले लापता युवक के हत्यारे, शवयात्रा के दौरान एक आरोपी के घर पथराव

Sun, 11 May 2025 10:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 11 May 2025 10:26 PM IST
सार

जबलपुर में तीन दोस्तों के घूमने के दौरान विवाद हो गया, जिसमें दो ने तीसरे दोस्त गोलू श्रीवास की पत्थर और लकड़ी से हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया। दोनों आरोपी पहले परिजनों संग तलाश में जुटे रहे, लेकिन पूछताछ में हत्या कबूलने पर गिरफ्तार कर लिए गए।

विज्ञापन
MP News: Friends turned out to be the killers of the missing youth
पुलिस ने हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विस्तार

घूमने गए तीन दोस्तों में विवाद के दौरान दो साथियों ने मिलकर तीसरे की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया। इसके बाद दोनों दोस्त मृतक के परिजनों के साथ उसकी लाश तलाशने में जुटे रहे। पुलिस ने आरोपी दोस्तों की निशानदेही पर लाश बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गोहलपुर के प्रभारी सीएसपी बीएस गठोरिया के अनुसार आठ मई को घमापुर थानांतर्गत शीतला माई क्षेत्र निवासी गोलू उर्फ अमन श्रीवास उम्र 22 साल अपने दोस्त शुभम तिवारी उम्र 24 साल निवासी सरकारी कुआं तथा साहिल डेनियन उम्र 22 साल निवासी घमापुर के साथ घूमने गया था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसके दोस्तों से संपर्क किया। दोनों दोस्तों ने बताया कि लौटने के बाद गोलू घर जाने का बात बोलते हुए चला गया था। दोनों दोस्त परिजनों के साथ पतासाजी करने के बाद थाने पहुंचकर गोलू के लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रेमिका से होस्टल में रह रहीं छात्राओं के मंगवाता था अश्लील वीडियो, आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि दोनों दोस्तों के बयान में अंतर है। शक होने पर पुलिस ने दोनों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने दोस्त की हत्या करना स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि तीनों घूमते हुए व्हीकल मोड सड़क पर पहुंचे थे। इस दौरान विवाद होने पर दोनों ने पत्थर और लकड़ी के पट्टे से हमला कर दोस्त की हत्या करने के बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया था। हत्या का घटनास्थल रांझी थानांतर्गत आता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें- किशोरी का अपहरण कर पुणे में बंधक बनाकर किया दुराचार, जैसे-तैसे भागकर पुलिस के पास पहुंची पीड़िता

आरोपी के घर पर पथराव
रविवार को मृतक के शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया जा रहा था। रास्ते में आरोपी शुभम तिवारी का घर सरकारी कुआं क्षेत्र में पड़ा तो आक्रोशित भीड़ ने उसके घर पहुंचकर पथराव कर दिया। इसके कारण एक ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय आरोपी के घर में कोई नहीं था। इस घटना के संबंध में किसी व्यक्ति के द्वारा कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed