{"_id":"681e2626b8e5d657520aca38","slug":"teenage-girl-kidnapped-held-hostage-and-raped-in-pune-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2927983-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: किशोरी का अपहरण कर पुणे में बंधक बनाकर किया दुराचार, जैसे-तैसे भागकर पुलिस के पास पहुंची पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: किशोरी का अपहरण कर पुणे में बंधक बनाकर किया दुराचार, जैसे-तैसे भागकर पुलिस के पास पहुंची पीड़िता
Fri, 09 May 2025 09:59 PM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 09:59 PM IST
सार
जबलपुर इलाके की नाबालिग से पुणे में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किशोरी को पुणे में बंधक बनाया गया और शारीरिक संबंध बनाए गए। किशोरी जैसे-तैसे चंगुल से छूटी और पुलिस के पास पहुंची।
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मझगवां थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी का अपहरण कर उसे पुणे ले गया था। युवक ने पुणे में किशोरी को बंधक बनाकर रखा और इस दौरान उसके साथ लगातार दुष्कृत्य किया। किशोरी किसी तरफ आरोपी के चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़ित ने मझगवां थाने पहुंचकर घटना के रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- खजुराहो मजदूरी करने आई युवती की चाकुओं से गोदकर हत्या, पहाड़ी के पास खून से लथपथ मिला शव
विज्ञापन
मझगवां पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी कक्षा दसवीं की छात्रा थी। वह गत 11 फरवरी को अपने नाना-नानी के घर गई थी। पड़ोस में रहने वाले रवि बर्मन से उसकी पहचान हो गई थी और दोनों के बीच बातचीत प्रारंभ हो गई थी। रवि बर्मन ने 27 फरवरी को उसके घर पहुंचा और बहला फुसलाकर अपने साथ शादी का झांसा देकर पुणे ले गया। जहां उसे एक किराए के मकान में ले जाकर रखा और उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब उसने घर जाने के लिए बोला तो रवि ने मना कर दिया। किशोरी गत चार मई को रात करीब 10 बजे रवि उसे अपने घर ग्राम रमखिरिया में लेकर आया था। अपने घर में भी उसने किशोरी से शारीरिक संबंध स्थापित किए। किशोरी गत दिनों मौका पाकर भाग निकली और अपने घर पहुंचकर परिजनों को अपनी आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो, अपहरण तथा दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पूर्व बिशप पीसी सिंह को भेजा जेल, EOW ने धोखाधड़ी-जालसाजी के मामले में मंगलोर से किया था गिरफ्तार
