Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP: Massive fire breaks out early in the morning in the Ghazi Nagar slum settlement of Jabalpur

एमपी: जबलपुर की गाजी नगर झुग्गी बस्ती में तड़के भीषण आग, 15 झोपड़ियां जलकर खाक; दमकल ने दो घंटे में पाया काबू

Sat, 07 Nov 2026 04:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 07 Nov 2026 04:02 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित गाजी नगर झुग्गी बस्ती में शनिवार तड़के करीब 2 बजे आग लग गई। हादसे में 15 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। दमकलकर्मियों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

विज्ञापन
MP: Massive fire breaks out early in the morning in the Ghazi Nagar slum settlement of Jabalpur
. जबलपुर में आधी रात के बाद झुग्गी बस्ती में भड़की आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में शनिवार तड़के गाजी नगर झुग्गी बस्ती में आग लगने से कम से कम 15 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि आग तड़के करीब 2 बजे लगी और देखते ही देखते पूरी बस्ती में फैल गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अपनी जान बचाने के लिए लोग घरों से बाहर निकलकर भागे। दमकल की गाड़ियां पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। देखते ही देखते आग ने 15 झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन


पढे़ं: अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों पर चलेगा विशेष अभियान, पदोन्नति से खाली पदों पर मिलेगी नौकरी

विज्ञापन

जबलपुर नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी कुशाग्र ठाकुर ने पीटीआई को बताया, "हमें रात 2:18 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। दो घंटे से भी कम समय में आग पर काबू पा लिया गया। हमारी टीमें सुबह करीब 5:30 बजे कार्यालय लौट आईं। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। गाजी नगर झुग्गी बस्ती गोहलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग की लपटें करीब एक किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed