फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat News ›   Balaghat News DGP Sudhir Saxena said Madhya Pradesh will soon be Naxal free

Balaghat News: डीजीपी सुधीर सक्सेना बोले- मध्यप्रदेश जल्द होगा नक्सल मुक्त

Mon, 18 Nov 2024 07:52 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Mon, 18 Nov 2024 07:52 PM IST
सार

डीजीपी सुधीर सक्सेना सोमवार को बालाघाट जिले में पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश जल्द ही नक्सल मुक्त होगा। 

विज्ञापन
Balaghat News DGP Sudhir Saxena said Madhya Pradesh will soon be Naxal free
पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने सोमवार को बालाघाट पहुंचकर पुलिस कंट्रोल रूम में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम गोपनीय बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा है कि जल्द ही मध्यप्रदेश को नक्सल मुक्त प्रदेश बनाने में पुलिस को सफलता मिलेगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि गत दिवस बालाघाट में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में हाक फोर्स के जवान शिवकुमार की सिर में गोली लगी थी। गंभीर रूप से घायल जवान को इलाज के लिए गोदिया के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। सिर में गोली लगने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


डीजीपी सक्सेना ने बालाघाट पहुंचकर पुलिस कंट्रोल रूम में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम गोपनीय बैठक की। बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुये डीजीपी सक्सेना ने कहा कि हमारे पुलिस जवानों के हौसले बुलंद हैं। तीन दशकों तक नक्सली अभियान में हमें सफलता नहीं मिली थी। लेकिन विगत पांच वर्ष में पुलिस को उल्लेखनीय सफलता मिली है। इन पांच वर्षाें में एरिया कमेटी रैंक के नक्सली से लेकर डिविजनल कमेटी रैंक के लाखों रुपये के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया या उन्हें मार गिराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने निर्देश दिए हैं। उसी के अनुरूप मध्यप्रदेश सरकार उसी नक्शे कदम पर चल रही है। जल्द ही मध्यप्रदेश को नक्सली मुक्त प्रदेश बनाने में पुलिस को सफलता मिलेगी। बैठक के बाद डीजीपी घायल जवान को देखने के लिए गोंदिया पहुंचे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गोदिया के अस्पताल में डॉक्टरों से जवान के चल रहे इलाज के बारे में पूछताछ की और फोन पर चर्चा करते हुए बेहतर इलाज की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed