{"_id":"62f5221e799e0e294d2660e9","slug":"madhya-pradesh-water-was-dripping-in-spicejet-plane-victim-passenger-warned-to-go-to-consumer-forum","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: स्पाइस जेट के प्लेन में टपक रहा था पानी, पीड़ित यात्री ने दी उपभोक्ता फोरम में जाने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: स्पाइस जेट के प्लेन में टपक रहा था पानी, पीड़ित यात्री ने दी उपभोक्ता फोरम में जाने की चेतावनी
Thu, 11 Aug 2022 09:07 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 11 Aug 2022 09:07 PM IST
सार
जबलपुर के एक यात्री स्पाइस जेट के प्लेन में पानी टपकने की बात पर उपभोक्ता फोरम जाने की तैयारी में है। उनका कहना है कि यात्रा बुरा अनुभव रही। सिर पर पानी टपकता रहा। शिकायत करने पर एयर होस्टेज ने टिशू पेपर देकर पानी पोंछने की सलाह दे दी।
विज्ञापन
महाकौशल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल ग्रोवर ने पानी टपकने का वीडियो भा बनाया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुंबई से जबलपुर आ रही स्पाइस जेट की फलाइट में पानी टपक रहा था। सीट के ऊपर पानी टपकने के शिकायत करने पर एयर होस्टेज ने टिशू पेपर देकर यात्री को पानी पोंछने की बात कही। पीड़ित यात्रा ने फलाइट में पानी टपकने का वीडियो बनाया है और उपभोक्ता फोरम की शरण लेने की बात कही है।
महाकौशल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल ग्रोवर ने बताया कि वह अपने बड़े भाई के साथ स्पाइस जेट की फलाइट एसई3003 में सवार होकर मुंबई से जबलपुर आ रहे थे। उनकी सीट संख्या 17 डी थी, जिसके ऊपर छत से पानी टपक रहा था। इसकी शिकायत उन्होंने एयर होस्टेज से की। शिकायत करने पर एयर होस्टेज ने टिशू पेपर देते हुए पानी पोछने के लिए कहा।
उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान उन्हें प्रताड़ना झेलनी पड़ी। कोई विकल्प नहीं होने के कारण वे फलाइट से उतर भी नहीं सकते थे। उन्होंने कहा है उक्त यात्रा एक बुरा अनुभव था और इसके खिलाफ वे उपभोक्ता फोरम को केस दायर करेंगे।