फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Madhya Pradesh: Shah launched Ujjwala Yojana 2.0 in Jabalpur, said - Congress only cheated the poor

मध्यप्रदेश: शाह ने जबलपुर में की उज्जवला योजना 2.0 की शुरूआत, बोले- कांग्रेस ने गरीबों से सिर्फ छलावा किया

Sat, 18 Sep 2021 06:03 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 18 Sep 2021 06:03 PM IST
सार

Amit Shah in Jabalpur: गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को मप्र के जबलपुर में 'प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 2.0' की शुरूआत की। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उसने गरीबों से सिर्फ छलावा किया।
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Shah launched Ujjwala Yojana 2.0 in Jabalpur, said - Congress only cheated the poor
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 2014 तक गांव की महिलाएं लकड़ी बीनकर खाना बनाती थीं, लेकिन इसके बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार ने इन्हें नया जीवन दिया। शाह ने उज्जवला योजना-2.0 की जबलपुर में शुरूआत करते हुए यह बात कही।

विज्ञापन


शाह ने कहा कि 2014 तक देश में सिर्फ 13 करोड़ रसोई गैस कनेक्शन थे, लेकिन चाय बेचने वाले बेटे ने गांव के लोगों को नया जीवन दिया। देखते-देखते नौ करोड़ महिलाओं को गांव की महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए गए। सिर्फ गैस ही नहीं जन-धन योजना से बैंक अकाउंट भी खुलवाए। 20 हजार गांव में बिजली भी पहुंचाई। अब लोग पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। गृहमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने सिर्फ वादे नहीं किए बल्कि जनता तक सुविधाएं भी पहुंचाईं। इस मौके पर गृह मंत्री शाह ने जबलपुर की कुछ महिलाओं को उज्जवला गैस योजना के कुछ कनेक्शन भी प्रदान किए।
विज्ञापन


एक दिन में पांच लाख कनेक्शन
गृह मंत्री शाह ने इस मौके पर कहा कि शनिवार को देश में पांच लाख महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार चाहे केंद्र में हो या राज्य में, यह सरकार जनजातियों के लिए काम करती है। वनवासी भाइयों को घर दिया, बिजली पहुंचाई, शौचालय दिया। अब शुद्ध पीने का पानी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौंड राजा शंकर शाह को याद किया
शाह ने गौंड राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। शाह ने कहा कि अमर बलिदानी शंकर शाह और रघुनाथ शाह दोनों पिता-पुत्र को तोप से उड़ा दिया गया था, लेकिन उनके चेहरे पर शिकन नहीं थी। पीएम मोदी ने संकल्प लिया है कि हम गुमनाम शहीदों की यादों को पुनर्जीवित करेंगे। जो इतिहास लिखा गया है, उसमें इनका नाम नहीं है। बता दें, आज गौंड राजा शंकर शाह और उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह का 164वां बलिदान दिवस है।


छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय शंकर शाह के नाम, शिवराज का एलान
इस मौके पर  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय शंकर शाह के नाम पर होगा। इसके अलावा पेसा एक्ट पूरे प्रदेश में लागू करने का एलान किया। पेसा एक्ट (अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार) कानून 1996 में आया था। इसे आदिवासी-बहुल क्षेत्र में स्व-शासन (ग्राम सभा) को मजबूती प्रदान करने के लिए लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed