फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Madhya Pradesh: Murder for a cup of tea, shopkeeper stabbed a knife for not giving tea money

Madhya Pradesh: एक कप चाय के लिए हत्या, पैसे नहीं देने पर दुकानदार ने घोंपा चाकू

Wed, 31 Aug 2022 06:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 31 Aug 2022 06:37 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में चाय के पैसे नहीं देने पर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक भी नामी बदमाश था, उस पर कई केस दर्ज थे। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Murder for a cup of tea, shopkeeper stabbed a knife for not giving tea money
जबलपुर में चाय के पैसे नहीं देने पर एक युवक की हत्या कर दी गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में मामूली सी बात पर हत्या का मामला सामने आया है। चाय के पैसे नहीं देने पर दुकानदार और नामी बदमाश के बीच विवाद हो गया और दुकानदार ने बदमाश को चाकू घोंप दिया। पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला जबलपुर के गोहलपुर थाना अंतर्गत गाजी नगर का है। पुलिस ने बताया कि हत्या के मामले में चाय दुकानदाकर मुकद्दर को गिरफ्तार किया गया है। उसने बताया कि रफी नामक बदमाश अक्सर उसकी दुकान पर आता था। कई बार आधे-अधूरे पैसे चुकाता था। इस बात पर बहस भी हो चुकी है। 
विज्ञापन


बुधवार को भी रफी उसकी दुकान पर आया था। उसने चाय-नाश्ता किया और बिना पैसे दिए जाने लगा। जब मैंने उसे पैसे देने का कहा तो वो बिगड़ गया और गाली-गलौज करने लगा। जब मैंने मना किया तो वो मारपीट पर उतारू हो गया। इसी विवाद में मैंने गुस्से में उसे चाकू मार दिया। पुलिस ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय रफी की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed