फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Madhya Pradesh: 17 year old boy forced to lick shoes, video goes viral, one accused arrested

मध्य प्रदेश : 17 साल के लड़के को जूते चाटने पर किया मजबूर, एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 13 Mar 2021 08:45 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 13 Mar 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: 17 year old boy forced to lick shoes, video goes viral, one accused arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाबालिग लड़के की पिटाई करने और जूते चटवाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद यह शर्मनाक घटना घटी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जबलपुर में पैसों के लेनदेन के विवाद में 17 साल के एक लड़के को कुछ लोगों द्वारा सिगरेट पीने और जूते चाटने पर मजबूर करने तथा उसकी पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने शनिवार को चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


शहर के गोरा बाजार पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक सहदेव साहू ने बताया कि आरोपी दीपक पासी सहित चार लोगों के खिलाफ अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। इनमें से पासी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह विवाद दो हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ। पीड़ित लड़का जब बृहस्पतिवार रात को घर नहीं लौटा तो उसके माता-पिता ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद लड़के की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया।


साहू ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला कि चारों आरोपी पीड़ित लड़के को नयागांव इलाके के एक मैदान में ले गए। वहां आरोपियों में से एक ने लड़के को कई थप्पड़ मारे, जबकि दूसरे ने उसे सिगरेट पिलाने की कोशिश की और उन सभी ने लड़के को जीभ से अपने जूते चाटकर साफ करने के लिए मजबूर किया। उन्होंने बताया कि पासी को दो दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed