फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Kidnapped and beat him till he was half dead in the house, then slit his throat

Jabalpur News: अपहरण कर पीटा फिर काट दिया गला, लाश ठिकाने लगाने प्राइवेट पार्ट सहित शरीर के किए कई टुकड़े

Thu, 15 May 2025 10:26 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Thu, 15 May 2025 10:26 PM IST
सार

जबलपुर में युवक परम सिंह की निर्मम हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े कर नाले में फेंक दिया गया। आरोपी राकेश कटारिया ने पत्नी की मौत का बदला लेने के लिए बेटे और दामाद संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।

विज्ञापन
Kidnapped and beat him till he was half dead in the house, then slit his throat
अपहरण कर घर में अधमरा करने तक मारा,फिर काट दिया गला

विस्तार

जबलपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पहले युवक का अपहरण किया गया, फिर उसे बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा गया। इतने में भी दरिंदों का दिल नहीं भरा तो युवक को बाथरूम में ले जाकर पहले उसका गला काटकर मौत के घाट उतार दिया फिर शरीर के टुकड़े कर लाश ठिकाने लगा दी। पुलिस ने अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया है। मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी की गई है। 

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने बताया कि गोहलपुर थाना अंतर्गत कृष्णा कॉलोनी के नंदन विहार के समीप नाले में मंगलवार की शाम को बोरी के अंदर टुकड़ों में युवक की लाश मिली थी। मृतक युवक के हाथ में मंजू परम लिखा हुआ था। मृतक युवक की शिनाख्त कजरवारा निवासी परम सिंह पिता श्याम सिंह (40) के रूप में हुई थी। उसके कटे हुए सिर को भोला नगर कचरा मैदान से बरामद किया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-उमरिया पुलिस ने डकैती कांड का किया खुलासा, सातों आरोपी गिरफ्तार, शौक पूरे करने के लिए की वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जांच में पाया कि युवक के घर के सामने रहने वाले राकेश कटारिया (50) से गाड़ी खड़े करने की बात पर विवाद होता रहता था। राकेश गत फरवरी माह से कृष्णा कॉलोनी नंदन विहार में रहने लगा था। इसके कारण पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने बेटे सोहन कटारिया (23) तथा दामाद राजवीर सिंह (30) के साथ मिलकर युवक की हत्या करने के बाद लाश को टुकड़ों में काटकर उसे ठिकाने लगाने के लिए फेंकना स्वीकार कर लिया।

ये भी पढ़ें-तीन फौजी बेटों की मां पर बहू ने पति के बॉर्डर पर जाते ही बरसाए पत्थर, वारदात कैमरे में कैद

गोहलपुर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि कजरवारा में रहने के दौरान लगभग 6 माह पूर्व राकेश कटारिया की पत्नी की छत से गिरने से मौत हो गई थी। उसके शक था कि परम सिंह ने छत से धक्का देकर उसकी पत्नी की हत्या की है। पत्नी की मौत का बदला लेने के लिए उसने साजिश रची थी। इसमें उसने अपने बेटे व दामाद को शामिल किया था। तीनों ने मिलकर उसकी रैकी प्रारंभ की। तीनों ने गत 10-11 मई को युवक का तीन नंबर पुल में समीप कार से अपहरण किया। इसके बाद घर में बंद कर उसके साथ बल्ले से बड़ी बेरहमी के साथ मारपीट की। इसके बाद बाथरूम में ले जाकर अधमरी अवस्था में उसका गला काट दिया। इसके बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए प्राइवेट पार्ट सहित शरीर के अन्य हिस्सों को टुकड़ों में काटा था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed