{"_id":"6825c91a82f19756ae070bbb","slug":"umaria-police-solved-the-robbery-case-all-seven-accused-arrested-umaria-news-c-1-1-noi1225-2951026-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: उमरिया पुलिस ने डकैती कांड का किया खुलासा, सातों आरोपी गिरफ्तार, शौक पूरे करने के लिए की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: उमरिया पुलिस ने डकैती कांड का किया खुलासा, सातों आरोपी गिरफ्तार, शौक पूरे करने के लिए की वारदात
Thu, 15 May 2025 06:02 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 06:02 PM IST
सार
उमरिया में ट्रक चालक से डकैती के मामले में पुलिस ने 24 घंटे में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से देसी कट्टा, नकदी, तीन बाइक, हॉकी स्टिक व बेसबॉल बैट जब्त किए गए। पूछताछ में उन्होंने निजी जरूरतों और शौक के लिए वारदात करना स्वीकार किया। जांच जारी है।
विज्ञापन
आरोपियों को गिरफ्तार किए हुए पुलिस
- फोटो : credit
विस्तार
उमरिया जिले में हुई सनसनीखेज डकैती की वारदात का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए महज 24 घंटे के भीतर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल, एक देसी कट्टा, 7200 रुपये नकद, एक बेसबॉल बैट और तीन हॉकी स्टिक भी जब्त की गई हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- नौरोजाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 126 लीटर अवैध शराब बरामद, आरोपी पुलिस गिरफ्त में
विज्ञापन
घटना 13 और 14 मई 2025 की दरम्यानी रात की है, जब फरियादी सतेन्द्र यादव ट्रक में मैहर से सीमेंट लोड कर मंडला जा रहे थे। रात लगभग ढाई बजे जब वे मणिबाग तिराहा के पास पहुंचे, तो सड़क पर जानबूझकर रखे गए पत्थरों के कारण ट्रक रोकना पड़ा। तभी सात अज्ञात युवकों ने दोनों तरफ से ट्रक को घेर लिया और हॉकी व डंडों से लैस होकर चालक को धमकाते हुए मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने देसी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और 7200 रुपये लूट लिए। जाते-जाते बदमाशों ने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से हाथ धो बैठेगा। डर के मारे फरियादी मौके से निकल गया और निगहरी पहुंचकर अपने जीजा को सूचना दी। अगले दिन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिस पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 211/25 धारा 296, 310(2), 190, 126(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- नाबालिग के साथ चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, खेलने के बहाने ले गया और लूट ली अस्मत
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। हुलिए के आधार पर संदिग्धों को चिन्हित कर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां आरोपियों ने निजी जरूरतों और शौक पूरा करने के लिए घटना को अंजाम देने की बात कबूल ली। गिरफ्तार आरोपियों में देवेन्द्र द्विवेदी (19), अभिषेक चौधरी (21), पीयूष सिंह (20), सुनील प्रजापति (19), विकास सिंह (27), आदित्य वर्मा (20) और आकाश सिंह (23) शामिल हैं – सभी निवासी उमरिया जिले के ही विभिन्न क्षेत्रों से हैं।
