फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Joy School director Karen arrested from Kochi airport

Jabalpur News: जॉय स्कूल का संचालक कोच्चि एयरपोर्ट से गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था, आज लाएगी पुलिस

Sun, 06 Apr 2025 10:40 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sun, 06 Apr 2025 10:40 AM IST
सार

धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजिका नेहा प्यासी की रिपोर्ट पर स्कूल संचालक अखिलेश मेबन के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से वह फरार चल था, विदेश भागने से पहले उसे कोच्चि एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Joy School director Karen arrested from Kochi airport
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर के विजयनगर स्थित जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संचालक अखिलेश मेबन को केरल के कोच्चि एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी विदेश भागने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले उसे पकड़ लिया गया। बताया गया है कि आरोपी मेबन के एयरपोर्ट में दाखिल होते ही वहां मौजूद सीआईएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद जबलपुर पुलिस को उसकी गिरफ्तारी की सूचना दी गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हिंदू संगठन के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ा, ईसाई धर्मगुरुओं से मारपीट का मामला
विज्ञापन


सूचना मिलते ही जबलपुर पुलिस की एक टीम कोच्चि रवाना हुई। टीम के कोच्चि पहुंचने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया और अब उसे जबलपुर लाया जा रहा है। संभावना है कि पुलिस टीम आज दोपहर तक आरोपी को लेकर जबलपुर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, स्कूल संचालक अखिलेश मेबन ने मंगलवार को कथित तौर पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट की थी। जिसमें लिखी गई टिप्पणी को लेकर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता विरोध में उतर आए थे। उन्होंने विजयनगर क्षेत्र स्थित स्कूल परिसर में पहुंचकर नारेबाजी की और पथराव कर दिया था। इससे स्कूल की खिड़कियों के शीशे टूट गए थे। वहीं, पोस्टर और बोर्ड पर गंदगी फेंककर विरोध दर्ज कराया गया था। इस घटना के बाद पुलिस ने मेबन के खिलाफ अपराध दर्ज किया था। 

ये भी पढ़ें: फोन पर लाइव जाकर पिता से मांगी माफी, फिर लगा लिया फंदा, पत्नी को ठहराया मौत का जिम्मेदार

इधर, एफआईआर दर्ज होते ही स्कूल संचालक मोबाइल स्विच ऑफ कर फरार हो गया था। धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजिका नेहा प्यासी की रिपोर्ट पर स्कूल संचालक अखिलेश मेबन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। शनिवार को उसे केरल के कोच्चि एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया।

ये वीडियो भी देखें...


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed