{"_id":"66665b88aae6066a8f03ce13","slug":"jabalpur-the-father-had-instigated-the-unemployed-son-to-commit-suicide-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: बेरोजगार बेटे को आत्महत्या के लिए पिता ने ही उकसाया था, कहता था- घर में पड़े रहने से अच्छा जहर खा ले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: बेरोजगार बेटे को आत्महत्या के लिए पिता ने ही उकसाया था, कहता था- घर में पड़े रहने से अच्छा जहर खा ले
Mon, 10 Jun 2024 07:19 AM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 10 Jun 2024 07:19 AM IST
सार
बेरोजगार बेटे को काम नहीं करने पर पिता अक्सर ताना देता था। उसे घर में पड़े रहने पर जहर खाकर मर जाने का कहता था। बेटे ने जान दे दी तो पुलिस ने पिता पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेरोजगार बेटे को घर में पड़े रहने का ताना देते हुए पिता जहर खाकर मरने की बात कहता था। इसके कारण युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के अपराध में पिता के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए अभिरक्षा में लिया है।
थाना गोरखपुर के अनुसार सत्यम कुशवाहा (19) निवासी जागृति नगर ने जहर का सेवन कर लिया था। इसकी उपचार के दौरान 28 अप्रैल को मौत हो गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण की विवेचना में लिया था। विवेचना के दौरान मृतक की मां तथा पड़ोसियों के लिए गए बयान में उन्होंने बताया कि सत्यम कुशवाह बेरोजगार था। कोई काम धंधा नहीं करता था। इस बात को लेकर सत्यम के पिता संतोष कुशवाहा आए दिन बोला करते थे कि तू घर में पड़ा रहता है, कोई काम नहीं करता है जहर खाकर क्यों नहीं मर जाता। एक दिन बेटेन ने गुस्से में जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपी पिता के खिलाफ धारा 306 के तहत प्रकरण दर्ज करने हुए अभिरक्षा में लिया है।