{"_id":"630cdd02303ec1634f616883","slug":"jabalpur-school-bus-overturned-at-khajri-bypass-a-dozen-children-injured-two-more-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: खजरी बायपास पर स्कूल बस पलटी, एक दर्जन बच्चे घायल, दो को ज्यादा चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: खजरी बायपास पर स्कूल बस पलटी, एक दर्जन बच्चे घायल, दो को ज्यादा चोट
Mon, 29 Aug 2022 09:07 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 29 Aug 2022 09:07 PM IST
सार
सोमवार सुबह जबलपुर जिले में स्कूल बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। बच्चों की चीख-पुकार सूनकर राहगीर उनकी मदद के लिए पहुंचे और उन्हें बस से बाहर निकाला। इस घटना में एक दर्जन बच्चों को चोट आई है।
विज्ञापन
हादसे के बाद राहगीर मदद के लिए पहुंच गए थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जबलपुर के आधारताल थानांतर्गत खजरी बायपास पर सोमवार सुबह स्कूल बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। बच्चों की चीख-पुकार सूनकर राहगीर उनकी मदद के लिए पहुंचे और उन्हें बस से बाहर निकाला। इस घटना में एक दर्जन बच्चों को चोट आई है। गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को उपचार के लिए संजीवनी अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार ग्राम गुर्दा अमन नगर स्थित ब्लेसिंग किड्स पब्लिक स्कूल का बस (एमपी 20 ई 6395) चालक सोमवार सुबह 8.30 बजे के लगभग आसपास क्षेत्र के बच्चों को लेकर स्कूल के लिए रवाना हुआ। खजरी बायपास पर एक साइकल सवार को बचाने के लिए चालक ने तेजी से ब्रेक मारा। ब्रेक लगाए जाने के कारण बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे के वक्त बस में 19 बच्चे सवार थे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर राहगीर व आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे तथा घटना के संबंध में पुलिस को सूचित किया। दो बच्चों के शरीर पर गंभीर चोट आने के कारण अस्पताल भेजा गया था। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 337 भादवि एंव 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।