फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: School bus overturned at Khajri bypass, a dozen children injured, two more injured

Jabalpur: खजरी बायपास पर स्कूल बस पलटी, एक दर्जन बच्चे घायल, दो को ज्यादा चोट

Mon, 29 Aug 2022 09:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 29 Aug 2022 09:07 PM IST
सार

सोमवार सुबह जबलपुर जिले में स्कूल बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। बच्चों की चीख-पुकार सूनकर राहगीर उनकी मदद के लिए पहुंचे और उन्हें बस से बाहर निकाला। इस घटना में एक दर्जन बच्चों को चोट आई है। 

विज्ञापन
Jabalpur: School bus overturned at Khajri bypass, a dozen children injured, two more injured
हादसे के बाद राहगीर मदद के लिए पहुंच गए थे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर के आधारताल थानांतर्गत खजरी बायपास पर सोमवार सुबह स्कूल बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। बच्चों की चीख-पुकार सूनकर राहगीर उनकी मदद के लिए पहुंचे और उन्हें बस से बाहर निकाला। इस घटना में एक दर्जन बच्चों को चोट आई है। गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को उपचार के लिए संजीवनी अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ग्राम गुर्दा अमन नगर स्थित ब्लेसिंग किड्स पब्लिक स्कूल का बस  (एमपी 20 ई 6395) चालक सोमवार सुबह 8.30 बजे के लगभग आसपास क्षेत्र के बच्चों को लेकर स्कूल के लिए रवाना हुआ। खजरी बायपास पर एक साइकल सवार को बचाने के लिए चालक ने तेजी से ब्रेक मारा। ब्रेक लगाए जाने के कारण बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे के वक्त बस में 19 बच्चे सवार थे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर राहगीर व आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे तथा घटना के संबंध में पुलिस को सूचित किया। दो बच्चों के शरीर पर गंभीर चोट आने के कारण अस्पताल भेजा गया था। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 337 भादवि एंव 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed