{"_id":"631ca1847c60060af968e862","slug":"jabalpur-raid-bishop-made-land-deal-worth-crores-wires-joining-dawood-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur Raid: बिशप ने किया करोड़ों की जमीन का सौदा, दाऊद गैंग से जुड़ रहे तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur Raid: बिशप ने किया करोड़ों की जमीन का सौदा, दाऊद गैंग से जुड़ रहे तार
Sat, 10 Sep 2022 08:09 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 10 Sep 2022 08:09 PM IST
सार
बिशप पीसी सिंह पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा कसता जा रहा है। बिशप के खिलाफ सौ से अधिक अपराधिक प्रकरण दर्ज होने, दाऊद गैंग के सदस्यों को संस्था की जमीन बेचने सहित अन्य मामले में प्रकाश में आए हैं।
विज्ञापन
बिशप पीसी सिंह के घर से विदेशी करेंसी भी मिली थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया जबलपुर डायोसिस के बिशप पीसी सिंह पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा कसता जा रहा है। ईओडब्ल्यू ने शैक्षणिक सस्थाओं के एकांउटेंट से पूछताछ की और बैंक खातों की जानकारी मांगी है। बिशप के खिलाफ सौ से अधिक अपराधिक प्रकरण दर्ज होने, दाऊद गैंग के सदस्यों को संस्था की जमीन बेचने सहित अन्य मामले में प्रकाश में आए हैं।
ईओडब्ल्यू जबलपुर के पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह के अनुसार द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया जबलपुर डायोसिस के बिशप पीसी सिंह द्वारा मूल सोसायटी के नाम परिवर्तित उसका अध्यक्ष बनने की शिकायत मिली थी। उन्होंने पद का दुरुपयोग करते हुए सोसायटी की विभिन्न शैक्षणिक सस्थाओं से प्राप्त होने वाली छात्रों की फीस की राशि का उपयोग धार्मिक संस्थाओं को चलाने एव स्वयं के उपयोग में किया है।
जांच में साल 2004-05 से 2011-2012 के बीच दो करोड़ 70 लाख की राशि धार्मिक संस्थाओं को ट्रांसफर करने तथा खुद के उपयोग में लेकर गबन करने का आरोप सही पाया गया। साक्ष्यों के आधार पर ईओडब्ल्यू ने बिशप पीसी सिंह तथा तथा तत्कालीन असिस्टेंट रजिस्टार फर्म एंड सोसायटी बीएस सोलंकी के खिलाफ धारा 420, 406, 468, 471 तथा 120 के तहत प्रकरण दर्ज किया था।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान ईओडब्ल्यू की टीम को एक करोड़ 65 लाख रुपये नगद तथा 18,352 यूएस डॉलर, 48 बैंक खाते,17 संपत्तियां, 118 पाउंड, प्रकरण से संबंधित दस्तावेज, 80 लाख 72 हजार रुपये के स्वर्ण जेवरात, आधा दर्जन लग्जरी कार, फोर्स ट्रेवलर्स, रॉयल इनफील्ड के दस्तावेज मिले हैं। शैक्षणिक संस्थाओं से इस बात जानकारी मांगी गई है कि उनके बैंक खाते से कितने रुपये किस प्रयोजन के लिए दिए गए हैं। जिन धार्मिक संस्थाओं को राशि दी गई है उन्होंने किस प्रकार उसका उपयोग किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ईओडब्ल्यू को ट्रस्ट के माध्यम से धर्मातंरण और अन्य गैरकानूनी तो नहीं हो रहे हैं। इसकी जांच के आदेश जारी किए हैं। लीज की निर्धारित शर्तों के उल्लंघन की जांच के निर्देश भी जारी किए गए हैं। रायपुर के सीनेट नीतिन लॉरेंस ने बिशप पीसी सिंह पर दाऊद के साथी को मुंबई जिमखाने स्थित संपत्ति को 3 करोड़ रुपये में बेचने का आरोप लगाया है। इसके अलावा देश के अन्य राज्यों में भी सस्था की जमीन औने-पौने दाम में बेचने के आरोप लगाए हैं। उप्र पुलिस द्वारा बिशप पीसी सिंह पर पूर्व बिशप पीटर बल्देव के साथ फर्जीवाड़ा कर जमीन बेचने पर प्रकरण भी दर्ज किया है। बिशप पीसी सिंह के खिलाफ एक सौ से अधिक प्रकरण दर्ज होने की खबर भी सरगर्म है।